PICS.. तो ये थे दिव्यांका-विवेक के खास मेहमान!
दिव्यांका त्रिपाठी और विवेक दहिया ने ने कल यानि 14 जुलाई को मुंबई में रिसेप्शन पार्टी ऑर्गनाइज़ की जिसमें टीवी इंडस्ट्री के जाने माने चहरे शामिल हुए। इनके रिसेप्शन में सबसे खास मेहमान थे सीरियल ये हैं मौहब्बतें की पूरी टीम। छोटे से लेकर बड़े तक इनकी रिसेप्शन पार्टी में शामिल हुए।

पार्टी में ये हैं मौहब्बतें एक्टर्स एलि गोनी, नीना कुल्कर्णी, स्विटी वालिया, करन पटेल, रुहानिका धवन, राज सिंह अरोड़ा, अनिता हसनंदानी और उनके पति रोहित रेड्डी के अलावा दीया और बाती हम सीरियल की संध्या उर्फ दीपिका सिंह, साथ निभाना साथिया के विशाल सिंह, गौतम रोडे, जीतेंद्र और शोभा कपूर, आलोक नरुला और उनकी पत्नी अंशु मलिक, अदिति गुप्ता, रिज़वान, माही विज, अंकिता भार्गव, अर्जुन बिजलानी के साथ साथ अन्य कई बड़ी हस्तियां शामिल हुईं।
PICS : देखें कैसा था दिव्यांका-विवेक का मुंबई वेडिंग रिसेप्शन!
दिव्यांका ने इस दौरान परपल कलर का गाउन पहना था, जिसमें वो बेहद खूबसूरत दिख रही थीं। वहीं विवेक ने इस खास मौके पर ब्लैक परपल सूट पहना था जिसमें वो काफी हैंडसम दिखाई दे रहे थे। अपने वेडिंग रिसेप्शन में दिव्यांका-विवेक ब्लैक कार से वेन्यु पर पहुंचे।
जहां पहुंचते ही उन्होंने अपनी फैमिली और फ्रेंड्स के साथ काफी सारी फोटोज़ क्लिक करवाईं। आपको बता दें कि दिव्यांका-विवेक ने 8 जुलाई को भोपाल में सात फेरे लिए थे। इसके बाद दोनों विवेक के होमटाउन चंडीगढ़ चले गए, जहां उनके लिए वेडिंग रिसेप्शन रखा गया था।


Click it and Unblock the Notifications











