तुम नखरीले तो हम भी कुछ कम नहीं..ऐसे कॉम्पिटीशन कर रहे हैं टीवी स्टार्स!

By Shivani Verma

इन दिनों ये रिश्ता क्या कहलाता है की एक्ट्रेस हिना खान इन दिनों अपने नखरों के चलते काफी सुर्खियों में छाई हुई है। कहा जा रहा है कि हिना सीरियल में यंग स्टार्स को मिल रही तवज्जो को लेकर काफी इनसिक्योर हैं। इसी के चलते उनका बर्ताव पूरी टीम को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है।

Actress

खबर है कि हिना जानबूझकर सेट पर लेट आती हैं। इससे पूरी टीम को उनका काफी देर तक इंतज़ार करना पड़ता है, जिस कारण बाकि को-स्टार्स को काफी परेशानी होती हैं।

OUCH..नए लोग आए नहीं कि पुरानी को भूल गए...Not Fair!

ऐसा पहली बार नहीं है कि टेलिवीज़न स्टार्स नखरे दिखा रहे हों। इससे पहले भी कई स्टार ऐसे हैं जिनके बर्ताव से पूरी टीम को मुसीबतें उठानी पड़ती हैं। आइए जानते हैं कौन है वो स्टार, जिनके नखरीले स्वभाव के कारण शो की टीम को काफी मुसीबतें हुईं..

दिगांगना सूर्यवंशी

सीरियल 'वीर की अरदास..वीरा' में वीरा का किरदार निभाने वालीं दिगांगना के भी नखरे कम नहीं थे। वो खुद को सुपरस्टार समझने लगी थीं, और अपने को-स्टार और सीनियर्स से भी ठीक से बात नहीं करती थीं। हालांकि दिगांगना ने इन आरोपों का खंडन किया था।

कृतिका सेंगर

न रिश्ते न नाते..सिर्फ काम काम और काम..बोलीं एशिया की सेक्सी एक्ट्रेस!

सीरियल कसम तेरे प्यार की में तनु का किरदार निभाने वालीं कृतिका भी कम नखरीली नहीं हैं। एक बार उन्होंने मीडिया को बाइट देने से मना कर दिया था जोकि एक एक्टर का कर्तव्य है।

जेनिफर विंगेट

सीरियल सरस्वतिचंद्र के समय में जेनिफर विंगेट ने भी काफी नखरे दिखाए हैं। जेनिफर ने एक बार गौतम रोडे के साथ इंटिमेट सीन देने से मना कर दिया था। उन्होंने कहा था कि वो रविवार को शूटिंग नहीं करेंगी बेशक शूट कितना भी ज़रूरी क्यों न हो।

सिद्धार्थ शुक्ला

बालिका वधु के सेट पर सिद्धार्थ का रवैया ठीक नहीं था। एक बार बहुत गर्मी होने के कारण सिद्धार्थ ने बिना एसी के शूट करने से मना कर दिया था।

करन सिंह ग्रोवर

करन भी दिल मिल गए और कुबूल है के सेट पर काफी गैर-ज़िम्मेदार थे। सेट पर लेट आना और बिना किसी को बताए सेट से चले जाना..टीम को काफी परेशान करता था।

मिशल रहेजा

सीरियल 'लागी तुझसे लगन' में दत्ता भाऊ का रोल करने वाले मिशल भी सेट पर काफी बुरा बर्ताव और सेट पर देर से आते थे।

करन पटेल

सेक्स रैकेट में फंसी थी एक्ट्रेस..अब लाईं नई सच्चाई सामने!

करन पटेल के नाम से ही तो चर्चा शुरू हुई है। करन भी सेट पर लेट आते और कुछ न कुछ नखरे करते ही रहते हैं।

More from Filmibeat

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X