सबसे बड़ा सवाल..इनके टक्कर में आएगी कौन..बिग बॉस की सबसे HOT कंटेस्टेंट!

By Shivani Verma

बिग बॉस सीज़न 10 का जल्द ही आगाज़ होने वाला है। खबर है कि इसका पहला एपिसोड 16 अक्टूबर को दिखाया जाएगा। इस बार शो को रोमांचक बनाने के लिए मेकर्स ने सेलेब्स के साथ-साथ आम आदमी को भी शो में एंट्री देने की सोची है। कलर्स से सीईओ राय नायक ने 'बिग बॉस 10' ने नया प्रोमो शेयर करते हुए शो के प्रसारित होने की तारीख की जानकारी दी है।

Actress

बिग बॉस एक ऐसा शो है जिसमें आपको एक से बढ़कर एक कंटेस्टेंट देखने को मिलते हैं। कोई झगड़ालू तो कोई शांत। किसी का अफेयर इसमें शुरू हो जाता है, तो किसी की शादी तक करा दी जाती है। ऐसा ही है ये कॉन्ट्रोवर्शियल शो।

बहरहाल, हम यहां आज इस शो में आई उन फीमेल कंटेस्टेंट्स के बारे में बात करने जा रहे हैं, जिनके न होने से ये शो पक्का बोरियत भरा होता। जी हां..हम बात कर रहे हैं हॉट कंटेस्टेंट की। ये ही ऐसी कंटेंस्टेंट्स हैं जिन्हें देखने के लिए भी लोग इस शो को देखा करते थे। आइए डालते हैं नज़र..

कैरोल ग्रेसियस

इस मॉडल ने बिग बॉस सीज़न 1 में काफी लोगों का ध्यान आकर्षित किया। ये पहले सीज़न की रनरअप भी रह चुकी हैं।

मोनिका बेदी

मोनिका बेदी दूसरे सीज़न में थीं। हालांकि ये जल्दी एलिमिनेट हो गई थीं, लेकिन सभी कंटेस्टेंट्स की मांग पर इनकी फिर से वाइल्ड कार्ड एंट्री कराई गई थी।

शमिता शेट्टी

शमिता शेट्टी की भी काफी डिमांड थी। लेकिन इन्होंने अपनी बहन शिल्पा शेट्टी की शादी के लिए इस शो को बीच में ही छोड़ दिया था।

सारा खान

सारा ने तो ऐसा किया जो कभी नहीं हुआ था। शो में ही अलि मर्चेंट और सारा को प्यार हुआ और शो में ही इन दोनों की शादी करा दी गई। हालांकि इनकी शादी ज्यादा समय तक टिक नहीं पाई।

सनी लियोन

जब सनी की इस शो में एंट्री हुई तो घर के अंदर और बाहर सनी ही चर्चा का विषय बन चुकी थी।

सना खान

सना खान सीज़न 6 में आई थीं।

गौहर खान

झल्ला वल्ला गर्ल गौहर खान ने भी बिग बॉस 7 में आग लगा के रखी हुई थी। उनका बोल्ड एटीट्यूड और किल्लर लुक का तो कहना ही क्या।

करिश्मा तन्ना

करिश्मा तन्ना सीज़न 8 में आई थीं। करिश्मा अपनी फिटनेस और हॉट फिगर के लिए काफी फेमस हैं।

नोरा फतेही

नोरा ने बिग बॉस 9 में 58वें दिन एंट्री की थी। नोरा और प्रिंस के रोमांस ने काफी सुर्खियां बटोरी थीं।

तो चलिए..ये तो हो गई पुराने सीज़न की बातें। अब देखना ये है कि आने वाले सीज़न 10 में कौन हुस्न का तड़का लगाने आएंगी। ये शो 16 अक्टूबर से सोमवार से शुक्रवार रात 10:30 बजे और शनिवार और रविवार को रात 9 बजे।

More from Filmibeat

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X