बिग बॉस मतलब कॉन्ट्रोवर्सी..कभी शादी..कभी इंटिमेट सीन तो कभी थप्पड़ की गूंज

बिग बॉस 10 का अगर आप भी कर रहे हैं बेसब्री से इंतज़ार, तो आपका इंतज़ार रंग लाया है। अब ज्यादा देर नहीं है शो शुरू होने में। फिलहाल हम नज़र डाल रहे हैं बिग बॉस की कॉन्ट्रोवर्सीज़ पर।

By Shivani Verma

बिग बॉस 10 का अगर आप भी कर रहे हैं बेसब्री से इंतज़ार, तो आपका इंतज़ार रंग लाया है। जी हां..बस थोड़ा समय और..और फिर बिग बॉस आपके सामने। कई सरप्राइज़ और कई नई नई कॉन्ट्रोवर्सी लेकर ये शो एक बार फिर आपके सामने आने के लिए तैयार है।

Bigg Boss

तो जब तक ये शो शुरू नहीं हो जाता तब तक आप दिल थाम कर बैठें। या चलिए नज़र डाल लीजिए बिग बॉस की उन कॉन्ट्रोवर्सीज़ पर जिन्हें कभी भूला नहीं जा सकता। इसमें किसी का किसिंग सीन तो किसी की लड़ाइयां हुई, जिसका सबसे ज्यादा फायदा हुआ तो वो है शो की टीआरपी पर। चलिए डालते हैं एक नज़र..

दीपिका ने सरेआम की सलमान खान से ऐसी डिमांड..जानकर हैरान रह जाएंगे!

राजा चौधरी-संभावना सेठ

'बिग बॉस' के सीजन-2 में राजा चौधरी और संभावना सेठ भी खबरों में बने रहे थे। इन दोनों को शो में इंटिमेट होते हुए देखा गया था। इसके अलावा बिग बॉस के कैमरे ने उन्‍हें किस करते हुए भी पकड़ लिया था।

करिश्मा और गौतम का झगड़ा

"बिग बॉस 8" में पहला और बड़ा झगड़ा करिश्मा तन्ना और गौतम गुलाटी के बीच हुआ था। दरअसल एक टास्क के दौरान करिश्मा ने गौतम के चेहरे पर मिर्ची का पेस्ट लगा दिया था। जिस पर गौतम ने गुस्से में उन्हें गाली दे दी। इस पर करिश्मा ने जबरदस्त हंगामा खड़ा कर दिया।

सोनाली ने अली को मारा थप्पड़

"बिग बॉस 8" में ही सोनाली राउत ने अली कुली मिर्जा को जबरदस्त तमाचा रसीद कर दिया था। दरअसल पुनीत इस्सर से बहस के दौरान अली ने सोनाली और उपेन पटेल के बारे में कुछ आपत्तिजनक टिप्पणी कर दी। इसके बाद सोनाली को पूरे सीजन के लिए नॉमिनेट कर दिया गया था।

कमाल खान ने फेंकी बोतल

सीजन 3 में कमाल खान की रोहित वर्मा के साथ लड़ाई भी सुर्खियां बनी। जिसमें कमाल ने रोहित पर बोतल फेंकी थी। रोहित की बजाए वो बोतल शमिता शेट्टी को लगी। बाद में उन्हें शो से बाहर कर दिया गया था।

सोफिया और अरमान का लीगल ड्रामा

ये हैं साल की टॉप 3 फिल्में..न सुलतान न रुस्तम!

"बिग बॉस 7" में अपने जबरदस्त गुस्से के लिए फेमस अरमान कोहली को इस शो के दौरान एक अन्य कंटेस्टेंट सोफिया के साथ मारपीट करने के आरोप में हिरासत में लिया गया था। हालांकि बाद में वे वापस "बिग बॉस" के घर में आ गए थे।

शो में सनी लियोन की एंट्री

"बिग बॉस 5" से ही पूर्व कनाडाई पोर्न स्टार सनी लियोन की बॉलीवुड में एंट्री हुई। हालांकि शो में सनी ने ऎसा कुछ नहीं किया, जिससे कोई विवाद खड़ा हो, लेकिन उनकी पोर्न स्टार की इमेज ने यहां भी उनका पीछा नहीं छोड़ा।

कुषाल टंडन

कुशाल टंडन का शो से बाहर होना विवादों में रहा है। कुशाल को यह कहकर बाहर निकाला गया था कि उन्‍होंने अन्‍य कंटेस्टेंट तनीषा मुखर्जी के साथ जो बर्ताव किया, वह नियमों के खिलाफ था। वहीं शो के होस्‍ट सलमान खान पर भी भेदभाव के आरोप लगे।

सारा-अलि की शादी

सारा खान और अली मर्चेंट की लव स्‍टोरी और उनकी शादी काफी चर्चित रही। इनकी लव स्‍टोरी इतनी आगे बढ़ गई थी कि दोनों ने शो में ही एक-दूसरे से शादी कर ली।

वीना और अश्मित का इंटिमेट सीन

पाकिस्‍तानी एक्ट्रेस वीना मलिक और बॉलीवुड एक्टर अश्मित पटेल अपने इंटीमेट सीन्स को लेकर इस शो में चर्चा का विषय बने रहे। वीना के इन सीन्स से नाराज होकर मियान मुहम्‍मद इकबाल नामक एक शख्स ने लाहौर कोर्ट में उनके खिलाफ केस दर्ज कराया था। इसमें बताया गया था कि वीना ने शो में जो किया है, वह इस्‍लाम के खिलाफ है।

डौली बिंद्रा और श्वेता तिवारी की लड़ाई

डौली बिंद्रा और श्वेता तिवारी की लड़ाइयों ने भी काफी टीआरपी बटोरी थी।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X