न ऐश्वर्या न कैटरीना..बस इन्होंने ही जीता है सलमान खान का दिल!

अगर आपने पहले वाले बिग बॉस के सीज़न देखे होंगे तो आपको पता होगा कि हर एपिसोड में ऐसा कोई न कोई कंटेस्टेंट होता है जिसके लिए सलमान के दिल में एक सॉफ्ट कॉर्नर ज़रूर होता है।

By Shivani Verma

जैसा कि आप सब जानते हैं कि बिग बॉस का सीज़न 10 आज से शुरू होने वाला है। बस जब तक ये शो आपके सामने शुरू नहीं हो जाता तब तक हम आपको पिछले सीजन्स की कई ऐसी बातें बताते जा रहे है जिससे आपकी एक्साइटमेंट और भी बढ़ती जाए।

Bigg Boss

ये हैं साल की टॉप 3 फिल्में..न सुलतान न रुस्तम!

अगर आपने पहले वाले बिग बॉस के सीज़न देखे होंगे तो आपको पता होगा कि हर एपिसोड में ऐसा कोई न कोई कंटेस्टेंट होता है जिसके लिए सलमान के दिल में एक सॉफ्ट कॉर्नर ज़रूर होता है। तो इस बार भी ऐसा कोई न कोई तो कंटेस्टेंट होगा ही जो सलमान के दिल में अपनी जगह बनाए रखे।

खैर..जो होगा..वो तो अब आने वाले एपिसोड्स में पता चल ही जाएगा, लेकिन हम आपको उनके बारे में बताने जा रहे हैं जो सलमान के काफी प्रिय रहे हैं।

गौतम गुलाटी

गौतम गुलाटी सलमान खान के काफी चहेते कंटेस्टेंट थे। सलमान ने कई बार शो में गौतम का फेवर भी लिया है। इसका कारण उनकी पुरानी दोस्ती भी हो सकती है। करिश्मा तन्ना का गौतम के खिलाफ रहती थी, जो सलमान को पसंद नहीं था।

ऐसा है सलमान खान का नया घर...इतने लोग रहेंगे एक साथ!

मंदाना करीमी

मंदाना करीमी को भी सलमान काफी फेवर करते थे। इस शो में सलमान मंदाना को कई बार गाइड करते हुए भी दिखाई दिए।

तनीषा मुखर्जी

बिग बॉस कंटेस्टेंट्स में सलमान खान की फेवरिट्स की लिस्ट में अगला नाम आता है तनीषा मुखर्जी का।

एलि अवराम

फिल्म मिकी वायरस से पहले एलि अवराम बिग बॉस सीज़न 7 में भी नज़र आ चुकी हैं। एलि के सलमान के साथ काफी अच्छे रिलेशन थे।

श्वेता तिवारी

दिव्यांका के EX BF का इंटिमेट सीन लीक..खूब वायरल हो रहा है वीडियो!

सलमान ने श्वेता तिवारी का भी काफी फेवर किया। यूं तो डौली बिंद्रा और श्वेता तिवारी के बीच होने वाली लड़ाई ने शो को काफी टीआरपी दिलाई, लेकिन बात जब पक्ष लेने की आती थी तो सलमान का पलड़ा श्वेता की तरफ ही झुका हुआ नज़र आता था।

महक चहल

इस लिस्ट में अगला नाम आता है महल चहल का। जी हां..महक भी सलमान की फेवरिट कंटेस्टेंट रह चुकी हैं। इसी के चलते पूजा मिश्रा ने सलमान पर पक्षपात का आरोप भी लगाया था। यही नहीं शक्ति कपूर और पूजा बेदी को भी सलमान से यही शिकायत रही थी।

काशिफ कुरैशी

यूं तो काशिफ करैशी की इस शो में अाम आदमी कै तौर पर एंट्री हुई थी, लेकिन काशिफ की सलमान खान से मुलाकात फिल्म वांटेड के सेट पर हुई थी, इसका मतलब ये कि सलमान और काशिफ एक दूसरे को पहले से जानते थे। सलमान इनका भी काफी फेवर करते थे।

More from Filmibeat

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X