#Janmashtami..4 वाले या 24 वाले, कौन से टीवी के कान्हा आपके फेवरिट?
आज श्रीकृष्ण जन्माष्टमी के पूरे देश में धूमधाम से मनाई जा रही है। आम जनता के साथ साथ टीवी, फिल्म जगत के भी सभी सितारे इस पर्व को मनाने में कोई कमी नहीं छोड़ना चाहता। तो आज हम आपके लिए इस आर्टिकल में लेकर आए हैं कई तरह के कृष्ण..हमारा मतलब है टीवी जगत के उन सितारों से हैं जो कृष्ण के रोल को निभाकर लोगों के मन में अपनी कृष्ण वाली छवि ही बना चुके हैं।

धृति भाटिया
धृति भाटिया ने अपनी मधुर मुस्कुराहट और नटखटता से सभी का दिल जीता। इन्होंने जय श्री कृष्णा सीरियल में कृष्ण का किरदार निभाया था।
नीतीश भारद्वाज
नीतीश भारद्वाज ने बी आर चोपड़ा के 'महाभारत' में भगवान श्री कृष्ण का किरदार निभाया था। महाभारत में जब उन्होंने कृष्ण का किरदार निभाया था तब उनकी उम्र 23 वर्ष थी। इस एक किरदार ने उन्हें रातोंरात स्टार बना दिया था। इसके अलावा वो विष्ण पुराण में विष्णु का किरदार भी निभा चुके हैं।
#Confirm..इस सुपरस्टार का बॉलीवुड डेब्यू..अक्सर 2 में आएंगे नज़र!
स्वप्निल जोशी
रमानंद सागर के कृष्णा में स्वप्नल जोशी को भगवान कृष्ण का किरदार निभाने का मौका मिला। 1993 में आए कृष्णा से पहले ही स्वप्निल 1986 में रामानंद सागर के लव कुश सीरियल में कुश का किरदार निभा चुके थे।
सर्वदमन डी बनर्जी
1993 में रामानंद सागर के ही कृष्णा में सर्वदमन डी बनर्जी ने श्री कृष्ण का किरदार निभाया था। स्वप्नल जोशी जहां युवा कृष्ण के किरदार में नजर आए वहीं सर्वदमन ने श्री कृष्ण के बड़े होने के बाद का किरदार छोटे पर्दे पर निभाया। सर्वदमन ने बंगाली होने के बावजूद इस किरदार को बहुत मजबूती से निभाया था।
मेघन जाधव
सागर पिक्चर्स का जय श्री कृष्णा 2008-09 के बीच कलर्स पर दिखाया गया। इसमें मेघन जाधव ने श्री कृष्ण का रोल निभाया था। हालांकि यह सीरियल और मेघन जाधव दोनों को उतनी लोकप्रियता नहीं मिली जितनी 1993 में आए टीवी सीरियल कृष्णा को मिली थी।
विशाल करवाल
#AFlyingJatt..तगड़ा कॉम्पिटीशन है बॉस..इतना आसान नहीं है सुपरहीरो बनना!
द्वारकाधीश- भगवान श्री कृष्ण टीवी सीरियल 2011 में इमैजिन टीवी पर आया था। हालांकि यह सीरियल ज्यादा नहीं चला और इमैजिम टीवी के बंद होते ही बंद हो गया। इस सीरियल में विशाल करवाल ने श्री कृष्ण का रोल निभाया।
सौरभ राज जैन
बी. आर. चोपड़ा के महाभारत के बाद स्टार प्लस पर 2013 में सिद्धार्थ कुमार तिवारी भी महाभारत को लेकर आए। इस टीवी सीरियल पर बहुत पैसे खर्च किए गए। इसे लोगों ने पसंद भी खूब किया। इस महाभारत में श्री कृष्ण का किरदार सौरभ राज जैन ने निभाया।


Click it and Unblock the Notifications


















