बिग बॉस 15- सलमान खान के शो को इन 9 सितारों ने ठुकराया? लिस्ट पढ़कर चौंक जाएंगे आप!

इस बार सलमान खान का शो बिग बॉस काफी धमाकेदार होने वाला है क्योंकि एक शो ओटीटी पर भी नजर आएगा। इस शो को सलमान खान नहीं बल्कि करण जौहर होस्ट करते हुए नजर आने वाले हैँ। हालांकि टीवी पर सलमान खान ही नजर आएंगे। इस शो को लेकर हर बार एक लिस्ट सामने आती है और ये वो लोग होते हैं जो कि इस शो का हिस्सा बनने जा रहे होते हैं। लेकिन इस समय उन सितारों की एक लिस्ट चर्चा में हैं जो कि इस शो का हिस्सा नहीं बनने वाले हैं।

खबरें हैं कि इनके पास बिग बॉस 15 के शो के लिए ऑफर गया था लेकिन इन सितारों ने सीधे मना कर दिया है। अब इनकी लिस्ट कई खबरों में छाई है। बॉलीवुड लाइफ ने ऐसे 9 सितारों को लेकर खुलासा किया है।

salman khan, bigg boss 15, सलमान खान, बिग बॉस 15

9 सेलेब्स जो कि बिग बॉस 15 का हिस्सा नहीं बनना चाहते हैं। हालांकि कुछ सितारे ऐसे भी हैं जो कि पहले बिग बॉस के लिए अप्रोच किए गए थे लेकिन इन सितारों ने मना किया था।

इन सितारों में.. अंकिता लोखंडे, भूमिका चावला, सुरभि चंदना, प्रिया बनर्जी, पार्थ समथान, दिव्यांका त्रिपाठी, माहिका शर्मा, सनाया ईरानी और आदित्य नारायण जैसे लोग हैं।

बता दें कि इनमें से कुछ को इस साल भी ऑफर गया था। खबर आई थी कि आदित्य नारायण इस शो के लिए अप्रोच किए गए हैँ। फिलहाल इस बार बिग बॉस में कौन नजर आता है ये तो आने वाला समय ही बताएगा। सलमान खान और करण जौहर इस शो को लेकर काफी बिजी हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X