>कपिल के 'दुश्मन' कृष्णा ने दिया ऐसा COMMENT.. हैरान रह जाएंगे
कृष्णा अभिषेक ने कहा कि वह कपिल के साथ काम करना चाहते हैं। उन्होंने सुनिल और कपिल के बीच होने वाले विवाद को भी आम बताया है।
एक तरफ जहां कपिल और सुनील का विवाद बढ़ता जा रहा है। वहीं पर कृष्णा अभिषेक जल्द ही अपना नया शो इंडिया बनेगा मंच लेकर आ रहे हैं।
इस दौरान जब उनसे कपिल और सुनील के बीच हुए फ्लाइट घटना के बारे में पूछा गया तो उन्होंने कहा कि दोस्तों के बीच ऐसा होता रहता है। ये उन दोनों का निजी मामला है।
हम सब देख रहे हैं कि कपिल चार साल से अपनी टीम के साथ काम कर रहे हैं। हर कोई साथ में ऐसे संभाल नहीं सकता है। कई बार ऐसे विवाद हो जाते हैं।

अपने और कपिल के बीच चल रहे कोल्ड वॅार पर कृष्णा ने कहा कि कपिल और मैं अच्छे दोस्त हैं। दुश्मनी तो चैनल और कपिल के बीच है। अगर मुझे मौका मिलता है तो जरूर कपिल के साथ काम करना चाहूंगा।
गौरतलब है कि कपिल और सुनील के बीच इन दिनों हर कोई समझौता चाहता है। कृष्णा की तरह कई कलाकार चाहते हैं कि सुनील दोबारा शो में लौट कर आ जाए। बहरहाल ऐसा होता नहीं दिखाई दे रहा है।
वहीं इस रविवार को कपिल और सुनील के बीच बड़ा टीआरपी वॅार होता दिखाई देगा। एक तरफ सुनील सबसे बड़ा कलाकार के मंच पर होंगे। ठीक कुछ समय बाद कपिल अपने शो की साथ एंट्री करेंगे।
वैसे आपको बता दें कि कपिल शर्मा के लिए आने वाले महीने खतरनाक हो सकता है। कई टॅाप रियलिटी शो की एंट्री होने जा रही है।ऐसे एक नहीं बल्कि 7 रियलिटी शो है जो कपिल के लिए बड़ी जंग का ऐलान करते हुए नजर आएगी।


Click it and Unblock the Notifications
