Bigg Boss 14 फेम सोनाली फोगाट के घर में लाखों की चोरी, सोना-चांदी, रिवॅाल्वर के साथ पूरा घर साफ !

बिग बॅास 14 फेम सोनाली फोगाट के घर में लाखों की चोरी हो गई है। लूटने वालों ने उनके घर के सभी सामान को गायब कर दिया है। मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार चोर ने ताला तोड़कर लाखों रुपए की जूलरी, नकदी, लाइसेंसी रिवॅाल्वर भी अपने साथ ले गए हैं। फिलहाल पुलिस इस पूरे मामले की जांच कर रही है, लेकिन अभी तक कोई अहम जानकारी सामने नहीं आयी है। आपको बता दें कि चोरी के वक्त सोनाली या उनके परिवार का कोई भी सदस्य घर पर मौजूद नहीं था।

बीते 9 फरवरी को सोनाली फोगाट हिसार स्थित अपने घर को बंद करके चंडीगढ़ गई थीं। 15 फरवरी को वह फिर से वापस हिसार लौट कर आयीं तो उन्होंने देखा कि घर का ताला टूटा हुआ है। सोनाली ने भीतर जाकर देखा तो उनकी अलमारी का सारा कीमती सामान गायब है। सोनाली ने इस मामले की शिकायत हिसार के एचटीएम थाने में की है। अपने घर में हुई चोरी पर सोनाली फोगाट काफी दुखी हैं। उन्होंने कहा कि जब नेताओं के घर सुरक्षित नहीं हैं तो फिर आम लोगों का क्या होगा?

Sonali phogat

पुलिस इस मामले में सोनाली के घर के बाहर मौजूद सीसीटीवी कैमरे की भी जांच कर रही है। पुलिस में दर्ज शिकायत में सोनाली फोगाट ने बताया है कि चोरी हुई रिवॅाल्वर में 8 गोलियां मौजूद हैं। मीडिया रिपोर्ट्स अनुसार पुलिस पर सवाल उठाते हुए सोनाली फोगाट ने कहा है कि हाल ही में कुछ दिन पहले इस मोहल्ले में चोरी की एक घटना हुई है,उस मामले में भी पुलिस ने कुछ नहीं किया।

पुलिस को अपनी जिम्मेदारी समझनी चाहिए। सोनाली के अलमारी में 10 लाख रुपए, सोने और चांदी के बर्तन, घड़ियां भी गायब हैं। बता दें कि बिग बॅास 14 के बाद सोनाली फोगाट की लोकप्रिया और अधिक बढ़ी है। हरियाणा की सोनाली फोगाट की शादी संजय फोगाट से हुई थी। साल 2016 में उनके पति की रहस्यमयी मौत हो गई। सोनाली अपनी बेटी के साथ रहती हैं।

More from Filmibeat

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X