'द ट्रेटर्स' की जीत बनी उर्फी जावेद के लिए मुसीबत, लोग दे रहे हैं गंदी-गंदी गालियां, सपोर्ट में उतरा यूट्यूबर!

Urfi Javed

Urfi Javed The Traitors- करण जौहर के मशहूर शो द ट्रेटर्स को लेकर चर्चा हो रही है और लोग कई तरह की बातें कर रहे हैं। इस शो को आखिरकार इसका विनर मिल गया है। जी हां, उर्फी जावेद और निकिता लूथर इस शो की विनर बनी है।

शो जीतते ही सोशल मीडिया पर उर्फी को लेकर तूफान आ गया है और लोग गंदी गंदी गालियां दे रहे हैं। जी हां, शो के खत्म होते ही ये सिलसिला शुरु हो गया है और इसको लेकर उर्फी भी काफी नाराज है। ट्रेटर्स की विनर ने गालियों के स्क्रीनशॉट अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर साझा किए है।

लेकिन हम वो स्क्रीनशॉट और गालियां नहीं दिखा सकते क्योंकि वो इतनी भद्दी हैं कि आपको शर्म आ जाएगी। एक लड़की को इस तरह की गालियां देने के बाद कुछ लोग उनको सपोर्ट में आए हैं। इस लिस्ट में सबसे पहला नाम यूट्यूबर पूरव झा का है जो कि इस शो का हिस्सा भी बने थे। पूरव ने इन गालियों पर कमेंट्स करते हुए उर्फी जावेद के लिए लिखा, ''तू एंजॉय कर डार्लिंग, तू विजेता है, मत ध्यान दे।'' इसके बाद उनका ये कमेंट्स चर्चा में है।

उर्फी जावेद ने भड़कते हुए लिखा ये पोस्ट

उर्फी जावेद ने लिखा, ''जब आपको कोई लड़की पसंद नहीं आती है, तो बस 'आर' शब्द छोड़ दें। पहली बार नहीं जब मुझे इस तरह से धमकाया या गाली दी गई है, लेकिन इस बार यह मेरे कपड़ों की वजह से नहीं बल्कि इसलिए हुआ क्योंकि मैंने एक शो जीता था।

कल्पना कीजिए कि आप इतने छोटे हैं कि जब आपका पसंदीदा खिलाड़ी नहीं जीतता है तो आप गाली देने और धमकी देने लगते हैं। ये मेरे द्वारा अपलोड किए गए सबसे अच्छे वीडियो हैं। मैं चाहे कुछ भी करूं, लोगों को सिर्फ नफरत करना और गाली देना पसंद है। हर्ष को न निकालती तो प्यार में अंधी, हर्ष को निकाल दिया तो धोखेबाज। पूरव को जीतने देती तो बेवकूफ, जीतने नहीं दिया तो धोखेबाज। नफरत ने मुझे पहले कभी नहीं रोका, यह अब कभी नहीं रोकेगी।''

इनाम की रकम आधी आधी

जैसा की इस शो को र्फी जावेद और निकिता लूथर ने जीता है तो दोनों में इनाम की रकम भी आधी आधी बांटी गई है। दोनों को शो की तरफ से 70,05,000 रुपए इनाम में मिले हैं।

Read more about: urfi javed
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X