The Traitors Elimination: अपूर्वा मुखीजा ने पहले एपिसोड में ही मार ली बाजी, इस गद्दार को किया शो से बाहर!

The Traitors Elimination: 12 जून को अमेजन प्राइम वीडियो पर करण जौहर के होस्ट किए गए रियलिटी शो 'द ट्रेटर्स' की शुरुआत हुई। इस शो में 20 फेमस लोग हिस्सा ले रहे हैं, जिनमें अंशुला कपूर, महीप कपूर, रफ्तार, करण कुंद्रा, जैस्मिन भसीन और जन्नत जुबैर जैसे नाम शामिल हैं। ये सभी एक करोड़ रुपये के इनाम को जीतने के लिए इस गेम का हिस्सा बने हैं।
शो का पहला एलिमिनेशन
हाल ही में शो से पहला कंटेस्टेंट बाहर हुआ है। रिपोर्ट्स के मुताबिक, दूसरे एपिसोड में कंटेस्टेंट अपूर्वा माखीजा ने सही अंदाजा लगाते हुए राज कुंद्रा को "ट्रेटर" यानी धोखेबाज बताया और बाकी सभी को भी उनके खिलाफ कर दिया। इसके बाद राज कुंद्रा को शो से बाहर होना पड़ा।
राज कुंद्रा ने बाहर निकलते हुए मजाक में कहा कि उनकी पत्नी शिल्पा शेट्टी सही कहती हैं - "मैं झूठ नहीं बोल सकता।" उन्होंने बताया कि वह शो में जीतने नहीं, बल्कि लोगों का दिल जीतने आए थे। उन्होंने बाकी सभी कंटेस्टेंट्स को शुभकामनाएं दीं।
क्या है शो का कॉन्सेप्ट?
इस शो की कहानी विदेशी शो The Traitors पर आधारित है, जो अमेरिका में काफी पॉपुलर हुआ था। वो खुद एक डच शो De Verraders से प्रेरित है। इस खेल में सभी कंटेस्टेंट्स को दो हिस्सों में बांटा गया है - ईमानदार (Faithfuls) और धोखेबाज (Traitors)। ईमानदारों को खेल में टिके रहने के लिए ट्रेटर्स की पहचान करनी होती है, वरना वे शो से बाहर हो जाते हैं।
शो की शूटिंग जैसलमेर के खूबसूरत सूर्यगढ़ पैलेस में हुई है। बाकी के कंटेस्टेंट्स में आशीष विद्यार्थी, उर्फी जावेद, लक्ष्मी मांचू, एलनाज नौरोजी, जानवी गौड़, मुकेश छाबड़ा, हर्ष गुर्जल, सुधांशु पांडे, साहिल सलाथिया और सूफी मोतीवाला जैसे चर्चित चेहरे भी शामिल हैं।
अब देखना दिलचस्प होगा कि आगे कौन इस गेम में ट्रेटर बनकर खेल बिगाड़ेगा और कौन सच्चाई का साथ देकर शो जीतेगा।


Click it and Unblock the Notifications











