रिएलिटी शो The Traitor की पूरी कंटेस्टेंट लिस्ट आई सामने, करण जौहर के शो में कंटेंट क्रिएटर्स की भरमार

The Traitors

The Traitor Contestants List: शुक्रवार को पॉपुलर थ्रिलर रियलिटी शो 'द ट्रेटर्स' के भारतीय वर्जन का ट्रेलर रिलीज कर दिया गया। यह शो 12 जून से शुरू होगा और इसे मशहूर फिल्ममेकर करण जौहर होस्ट करेंगे।

यह शो रोमांच, धोखाधड़ी, रणनीति और विश्वासघात से भरा हुआ होगा, जिसमें 20 कंटेस्टेंट एक-दूसरे को मात देकर बड़े इनाम को जीतने की कोशिश करेंगे।

शो के कंटेस्टेंट्स

शो में कई मशहूर हस्तियां हिस्सा ले रही हैं, जिनमें शामिल हैं- सोशल मीडिया स्टार अपूर्वा मुखीजा (द रिबेल किड) एक्टर और इंफ्लुएंसर साहिल सलातिया, एक्ट्रेस शिल्पा शेट्टी के पति राज कुंद्रा, कॉमेडियन हर्ष गुजराल, एक्टर अर्जुन कपूर की बहन अंशुला कपूर, एक्ट्रेस एलनाज नोरौजी, मशहूर रैपर रफ्तार, सोशल मीडिया स्टार उर्फी जावेद, तेलुगु फिल्मों की एक्ट्रेस लक्ष्मी मांचू, टीवी एक्ट्रेस और कंटेंट क्रिएटर जन्नत जुबैर, टीवी शो 'अनुपमा' के एक्टर सुधांशु पांडे, अनुपमा एक्टर आशीष विद्यार्थी, एक्ट्रेस निकिता लूथर, यूट्यूबर पूरव झा, टीवी एक्ट्रेस जैस्मिन भसीन, एक्टर संजय कपूर की पत्नी महीप कपूर, एक्टर करण कुंद्रा, कंटेंट क्रिएटर सूफी मोतीवाला, डायरेक्टर मुकेश छाबड़ा और सोशल मीडिया पर एक्टिव जानवी गौर।

शो का अनोखा फॉर्मेट

इस शो को राजस्थान के सूर्यगढ़ पैलेस में शूट किया गया है। हर एपिसोड के अंत में एक खास राउंड टेबल सेशन होगा, जिसमें खिलाड़ियों को आपस में किसी एक को 'हटाने' का फैसला करना होगा - बिलकुल 'माफिया गेम' की तरह। इस हिस्से में करण जौहर खिलाड़ियों की तस्वीर को दीवार से हटाकर उस प्रतियोगी को बाहर करते हैं।

कहानी में ट्विस्ट

शो की खास बात ये है कि सभी 20 खिलाड़ियों में कुछ लोग सीक्रेट 'गद्दार' यानि ट्रेटर होंगे। वे हर रात एक खिलाड़ी को 'खत्म' करने की साजिश रचेंगे। बाकी 'निर्दोष' खिलाड़ियों को ना सिर्फ खुद को बचाना है, बल्कि यह भी पता लगाना है कि असली गद्दार कौन हैं।

इस शो के बारे में

शो के बार में एक सोर्स ने कहा- 'यह एक रहस्यमय और खतरनाक रियलिटी शो है, जिसे करण जौहर होस्ट कर रहे हैं। यहां खिलाड़ी एक-दूसरे से छल करते हुए आगे बढ़ेंगे। इसमें हर रात कोई न कोई खिलाड़ी बाहर हो जाएगा। जहां भरोसा मुश्किल से मिलेगा, वहीं धोखा हर कोने में छुपा होगा।'

कब और कहां देख सकते हैं?

द ट्रेटर्स के नए एपिसोड हर गुरुवार रात 8 बजे रिलीज होंगे। यह शो ऑल3मीडिया इंटरनेशनल और बीबीसी स्टूडियोज इंडिया के कौलेबरेशन से बनाया गया है। इस रियलिटी शो में थ्रिल, ड्रामा और सस्पेंस की भरमार होगी। अगर आपको माइंड गेम्स और रणनीति वाले शोज पसंद हैं, तो 'द ट्रेटर्स' आपके लिए बेहतरीन ऑप्शन हो सकता है।

More from Filmibeat

Read more about: the traitors
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X