..................... 'The Tom and Jerry Show' - now in new avatar - Hindi Filmibeat

नये लुक में 'टॉम एंड जेरी' की वापसी, बच्चे खुश

'The Tom and Jerry Show' - now in new avatar
हर बच्चे को कार्टून फिल्में देखना पसंद होता है, कुछ कार्टून मूवी तो ऐसी हैं जिन्हें बड़े भी काफी इंज्वाय करते हैं उन्ही चंद कार्टून मूवी में से एक है 'टॉम एंड जेरी शो'। जिसकी वापसी टीवी पर होने जा रही है वो भी नये लुक में।

आपको जानकर खुशी होगी कि 'टॉम एंड जेरी शो' 21 अप्रैल से कार्टून नेटवर्क प्रसारित होगा, जिसमें टॉम और जेरी की नई और मनोरंजक कहानी दर्शकों के सामने होगी।

Exclusive- बैंग बैंग के सेट पर रितिक को भाव नहीं दे रहीं कैटरीना!

टर्नर इंटरनेशनल इंडिया प्राइवेट लिमिटेड के कार्यकारी निदेशक एवं नेटवर्क प्रमुख कृष्णा देसाई ने आईएनएस से कहा, "टॉम एंड जेरी शो' दुनिया भर के बच्चों और बड़ों के बीच लोकप्रिय कार्यक्रम है। हम चूहे और बिल्ली की दोस्ती और नोक-झोंक और कभी न खत्म होने वाली पकड़ा-पकड़ाई के खेल को नए रूप में प्रस्तुत करने को लेकर बेहद रोमांचित हैं।"

'टॉम एंड जेरी शो' के नए अवतार में सबसे ज्यादा मजेदार बात यह होगी कि कार्यक्रम 'कैच एंड विन' प्रतियोगिता के माध्यम से अपने दर्शकों में से एक भाग्यशाली विजेता को स्पेन पार्क वार्नर मैरिड पार्क में घूमने और टॉम-जेरी से मिलने का मौका देगा। इस शो की वापसी से सबसे ज्यादा बच्चे खुश हैं इसलिेए वो लोग 21 अप्रैल का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X