एक बच्ची और हाथी के प्यार की कहानी है टीवी शो 'बंधन..'
इन दिनों जी टीवी पर नये-नये क्रार्यक्रमों की बाढ़ सी आयी है। अपने आप को बेहतर साबित करने में जुटा जीटीवी एक नया शो लेकर आपके लिए लेकर आया है उसका नाम है 'बंधन सारी उम्र हमें संग रहना है' ।
जो कि एक बच्ची और बाल हाथी गणेश के बीच के एक अनूठे रिश्ते की कहानी है। वह उस हाथी को अपने छोटे भाई के रूप में अपनाती है। स्वास्तिक प्रोडक्शन द्वारा निर्मित यह धारावाहिक दो मासूम जीवों के बीच के एक नाजुक रिश्ते की मर्मस्पर्शी कहानी है।
एक बच्ची और हाथी के प्यार की कहानी है टीवी शो 'बंधन..'
'बंधन..' एक जंगल की पृष्ठभूमि लिए हुए है। यह धारावाहिक दर्शकों को 'दर्पण' और उसके परिवार की मासूम दुनिया से लेकर गुजरेगा। धारावाहिक में दर्पण के पिता की भूमिका में अभिनेता आदित्य रेदजी नजर आएंगे, जबकि श्वेता मुंशी उनकी पत्नी की भूमिका में होंगी।
आदित्य ने अपनी भूमिका के बारे में कहा, "फॉरेस्ट रेंजर की भूमिका निभाना और असली जंगल में शूटिंग करना एक मजेदार अनुभव है, जो धारावाहिक में वास्तविकता लाता है। हमें पूरा भरोसा है कि यह शो लोगों को जरूर पसंद आयेगा।
<center><iframe width="100%" height="360" src="//www.youtube.com/embed/I1nwHej532I?feature=player_embedded" frameborder="0" allowfullscreen></iframe></center>


Click it and Unblock the Notifications












