तारक मेहता की 'बबीता जी' मुनमुन दत्ता की गिरफ्तारी , 4 घंटे पूछताछ मिली जमानत, खुद बताई सच्चाई !

तारक मेहता का उल्टा चश्मा की बबीता जी यानी कि मुनमुन दत्ता की गिरफ्तारी की खबर सामने आ रही है। मिली जानकारी के अनुसार मुनमुन दत्ता से 4 घंटे कड़ी पूछताछ की गई इसके बाद जमानत पर उन्हें रिहा कर दिया गया। मुनमुन दत्ता को दलित समाज पर टिप्पणी किए जाने के कारण हरियाणा के हांसी पुलिस स्टेशन जाना पड़ा।

पंजाब और हरियाणा हाईकोर्ट आदेश अनुसार दलित समाज पर किए गए अपने बयान के कारण उन पर केस दर्ज किया गया था। 7 फरवरी को मुनमुन दत्ता इस मामले को लेकर पुलिस जांच अधिकारी के सामने पेश हुईं। बताया जा रहा है कि ऐसे में पुलिस स्टेशन जाने के बाद मुनमुन दत्ता की औपचारिक तौर पर गिरफ्तारी की गई।

Munmun dutta

दलित समाज पर किए गए बयान के मामले पर जांच अधिकारियों ने मुनमुन दत्ता से 4 घंटे के करीब पूछताछ की और फिर अंतरिम जमानत पर उन्हें रिहाई दी गई। आपको बता दें कि मुनमुन दत्ता पूरी सुरक्षा के साथ हांसी पहुंची थीं। जहां पर वह हाईकोर्ट आदेश अनुसार 2 सुरक्षाकर्मियों के साथ पहुंची। मुनमुन दत्ता से जुड़ा यह केस पिछले साल 2021 का है।

अनुसूचित जाति और समाज के खिलाफ बयान

अनुसूचित जाति और समाज के खिलाफ बयान

मुनमुन दत्ता ने 9 जनवरी 2021 को एक यूट्यूब वीडियो रिलीज किया था। जहां पर उन्होंने अनुसूचित जाति और समाज के खिलाफ एक कंट्रोवर्शियल टिप्पणी की थी। इस वीडियो के सामने आने के बाद हांसी के दलित अधिकार कार्यकर्ता रजत कलसनने 13 मई 2021 को मुनमुनके खिलाफ मुकदमा दर्ज करवाया था।

मुनमुन दत्ता पर हुआ केस

मुनमुन दत्ता पर हुआ केस

इसी के सिलसिले में मुनमुन दत्ता को हांसी आना पड़ा। 22 सितंबर 2021 को मुनमुन दत्ता ने कोर्ट में एक याचिका दायर कर इस मुकदमे को खत्म करने की अपील की थी जिसे सुप्रीम कोर्ट ने खारिज कर दिया। मुनमुन ने फिर पंजाब हाईकोर्ट से मदद की गुहार लगाई और उन्हें 4 फरवरी को जांच अधिकारियों के सामने पेश होने का निर्देश दिया गया।

मुनमुन दत्ता ने बोला नहीं थी गिरफ्तारी

मुनमुन दत्ता ने बोला नहीं थी गिरफ्तारी

इस पूरे मामले को लेकर मुनमुन दत्ता ने अपनी सफाई में एक इंटरव्यू में कहा है कि यह एक रूटीन पूछताछ थी। गिरफ्तारी नहीं। मैं गिरफ्तार हो गई थी, यह केवल अफवाह है। हंसी पुलिस स्टेशन के पुलिसकर्मियों ने मुझसे ढाई घंटे केस से जुड़ी पूछताछ की।

गिरफ्तारी की खबरों से दुखी मुनमुन दत्ता

गिरफ्तारी की खबरों से दुखी मुनमुन दत्ता

मुनमुन ने बताया कि वहां पर मेरे साथ अच्छे से बर्ताव हुआ। मैंने भी अपना रवैया सही तरीके से पुलिसकर्मियों के सामने पेश किया।मुझे इस बात की तकलीफ है कि केस को लेकर इस तरह की अफवाह उड़ाई जा रही है। यह मेरे लिए भावुक करने वाला है।

More from Filmibeat

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X