द रेलवे मेन- भोपाल गैस त्रासदी पर वेब सीरीज, दमदार टीजर के साथ यशराज फिल्म्स का बड़ा ऐलान!

इंडस्ट्री से आए दिन किसी ना किसी तरह की बड़ी फिल्म का ऐलान किया जाता है और अब लोग फिल्मों को थिएटर्स में ही एंजॉय कर रहे हैं। कोरोना काल के दौरान सबकुछ बंद था लेकिन अब ऐसा नहीं है। ऐसे में कुछ बड़ी फिल्मों का ऐलान हुआ है जो कि खबरों में चल रही है। इस वक्त एक और बड़ी वेब सीरीज का ऐलान यशराज फिल्म्स ने किया जो कि दमदार साबित हो सकती है। ये सीरीज भोपाल गैस त्रासदी पर आधारित है।

फिल्म का नाम द रेलवे मैन है। इस त्रासदी की बात करें तो ये साल 1984 में हुई थी और साल 2021 में इसके 37 साल पूरे हो रहे हैं। इस सीरीज के ऐलान होते ही सबसे ज्यादा चर्चा में दिवंगत अभिनेता इरफान खान के बेटे बाबिल चल रहे हैं।

the railway men, babil khan, r madhavan, बाबिल खान, आर माधवन

इस सीरीज से वो अपना दमदार डेब्यू कर रहे हैं। इसके अलावा फिल्म में अभिनेता आर माधवन, केके मेनन और दिव्येंदु शर्मा जैसे सितारे नजर आने वाले हैं। ट्रेड एनालिस्ट तरण आदर्श ने इस पोस्ट को साझा करते हुए लिखा है..

तरण आदर्श ने लिखा

तरण आदर्श ने लिखा

''यशराज फिल्म्स अब ओटीटी पर भी नजर आएगा। यशराज फिल्म्स आने वाले समय में 5 दमदार प्रोजेक्ट्स के साथ नजर आने वाला है। एक का ऐलान हुआ है जिसका नाम द रेलवेमैन है। ये 1984 के उन हीरोज को समर्पित है जिन्होने भोपाल गैस त्रासदी के दौरान बहादुरी दिखाई। इस फिल्म को शिव रावेल निर्देशित कर रहे हैँ।''

छोटा सा टीजर भी रिलीज

छोटा सा टीजर भी रिलीज

वेब सीरीज के पहले पोस्टर के साथ साथ एक छोटा सा टीजर भी रिलीज किया गया है। इस टीजर में सभी सितारों के फर्स्ट लुक भी देखने को मिले हैं। इस पोस्टर और टीजर में सभी सितारों ने अपने चेहरे छुपाए हुए हैं और सांस लेने की आवाज आप सुन सकते हैं।

बाबिल का डेब्यू

बाबिल का डेब्यू

इससे इतना पता चलता है कि उस वक्त किया मंजर रहा होगा। बाबिल खान को लेकर लंबे समय से चर्चा थी और इन दिग्गजों के साथ बाबिल का डेब्यू कैसा होता है ये तो समय ही बताएगा।

आप देखिए ये शानदार टीजर

आप देखिए ये शानदार टीजर

यशराज फिल्म अपने बाकी वेब सीरीज प्रोजेक्ट्स के ऐलान काफी जल्दी करने वाले हैं। आप देखिए ये शानदार टीजर...

More from Filmibeat

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X