'द केरला स्टोरी' की हीरोइन बनेगी अर्चना पूरन सिंह की बहू ? बेटे आर्यमान ने लगाई रिश्ते पर मुहर

द ग्रेट इंडियन कपिल शर्मा शो बतौर जज नजर आने वाली अर्चना पूरन सिंह अकसर अपनी हंसी को लेकर चर्चाओं में रहती हैं, लेकिन फिलहाल तो अब उनके बेटे की पर्सनल लाइफ खास सुर्खियां बटोर रही है। आपको बता दें कि अर्चना पूरन सिंह के दो बेटे हैं एक का नाम आर्यमान सेठी है और दूसरे का नाम आयुष्मान सेठी है। दोनों ही अपनी शानदार पर्सनालिटी को लेकर चर्चाओं में रहते हैं।
आर्यमान ने किया रिलेशन कंफर्म
अर्चना के बेटे आर्यमान व्लॉगिंग करते हैं वहीं आयुष्मान एक्टिंग और सिंगिंग में अपनी पहचान बनाना चाहते हैं। आर्यमान अपने यूट्यूब चैनल पर काफी एक्टिव रहते हैं वह अपनी लाइफ से जुड़े किस्से भी सोशल मीडिया पर शेयर करते हैं, लेकिन इस बार आर्यामान ने कुछ ऐसा शेयर किया है जिसे सुनकर लोगों के होश उड़ गए हैं। जी हां, आर्यमान ने अपने लेटेस्ट व्लॉग में अपने रिलेशनशिप को कंफर्म कर दिया है। आर्यामान ने यह तो बताया ही है कि वह रिलेशनशिप में हैं साथ ही में उन्होंने अपनी गर्लफ्रेंड का चेहरा भी रिवील कर दिया है।
योगिता को दिया सरप्राइज
आपको बता दें कि अर्चना पूरन सिंह के बेटे आर्यामान 'द केरला स्टोरी' की हीरोइन को डेट कर रहे हैं। बताया जा रहा है कि आर्यमान लंबे समय से योगिता बिहानी को पसंद करते थे। दोनों एक दूसरे से एक म्यूजिक वीडियो के सिलसिले में मिले थे। इस दौरान दोनों में बातचीत शुरू हुई और दोनों एक दूसरे को पसंद करने लगे। बता दें कि अपने हालिया व्लॉग में आर्यमान ने योगिता के साथ अपने रिलेशनशिप में मुहर लगाई है। आर्यमान ने योगिता को एक सरप्राइज दिया और उसी में उन्होंने अपना रिश्ता भी पब्लिक कर दिया।
क्या करती हैं योगिता
आपको बता दें कि योगिता 2018 में एकता कपूर के शो 'दिल ही तो है' में नजर आई थीं। इसके बाद वह 'एके वर्सेज एके' में दिखी थीं। इसके बाद वह 2021 में 'आज कल की तारीख' एक शॉर्ट फिल्म में नजर आई थीं, लेकिन इस फिल्म के बाद योगिता ने दो बड़ी फिल्में की योगिता 2022 में 'विक्रम वेधा' में दिखी थीं और उसके बाद साल 2023 में वह 'द केरल स्टोरी' में नजर आईं।


Click it and Unblock the Notifications











