The Kapil Sharma Show: आखिर क्यों Zakir Khan को 2 मिनट में ही मंच से जाने को बोल दिया गया, क्या है मामला?

By Filmibeat Desk
The Kapil Sharma Show

The Kapil Sharma Show:द कपिल शर्मा शो में न्यू ईयर स्पेशल एपिसोड में नए ज़माने के कॉमेडियंस - कुशा कपिला, अनुभव सिंह बस्सी और अभिषेक उपमन्यु के साथ-साथ सिंगर्स रिचा शर्मा और जसबीर जस्सी के साथ पहुंचेंगे। नए साल की पूर्व संध्या पर चार चांद लगाते हुए ये न्यू एज कॉमेडियंस बड़े दिलचस्प अंदाज़ में अपनी ज़िंदगी की कहानियां बताते हुए सबको हंसा-हंसाकर लोटपोट कर देंगे।

जाने-माने कॉमेडियन जाकिर खान कॉमेडी में अपने सफर की शुरुआत के बारे में बताते हुए कहेंगे, "बचपन में हम राजू भाई, जॉनी भाई और दूसरे कॉमेडियंस की सीडी लाकर देखते थे और हमें इसे देखना बहुत अच्छा लगता था। फिर मेरे स्कूल के दिनों में लाफ्टर चैलेंज शुरू हुआ और जब भी कोई फनी होने की कोशिश करता था तो मेरे फ्रेंड्स उस पर चुटकी लेते हुए उसे इस शो में अपना हुनर आज़माने को कहते थे।

मैं पूरी शिद्दत से यह शो देखता था और सोचता था कि इस शो के कॉमेडियंस की तरह परफॉर्म करके कैसा लगता होगा। यह शो देखने में आसान लगता था लेकिन जब मैंने इसे सचमुच आज़माया, तब मैंने जाना कि इसे करना कितना कठिन है।"

ज़ाकिर एक स्टैंड अप कॉमेडियन होने के चैलेंज के बारे में भी बात करेंगे। ज़ाकिर बताते हैं, "जब मैं पहली बार मंच पर परफॉर्म करने गया तो मुझे 2 मिनट में ही स्टेज से हटा दिया गया था (हंसते हुए)। अपने दोस्तों और फैमिली के सामने आप फनी हो सकते हैं, क्योंकि वो आपके जोक के बारे में जानते हैं और उससे जुड़ सकते हैं, लेकिन जब एक अनजानी ऑडियंस की बात आती है, तो उन्हें वो कहानी सुनाना और उन्हें हंसाना बड़ा मुश्किल काम होता है और सिर्फ एक सच्चा कॉमेडियन ही ऐसा कर सकता है।इस वीकेंड के अंत में कपिल शो पर मजेदार तरीके से नए साल का स्वागत किया जाएगा। घर पर बैठे कपिल शो पर पहली बार कई सारे कॅामेडियन नजर आयेंगे।

More from Filmibeat

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X