The Kapil Sharma Show: टेलीप्रॉम्पटर देख कर कपिल शर्मा करते हैं कॉमेडी, Video देख हैरान फैंस

The Kapil Sharma Show:द कपिल शर्मा शो टीवी पर काफी लोकप्रिय है। साथ ही कपिल शर्मा टीवी के नंबर 1 कॅामेडियन हैं। हर कोई इनके काम की जमकर तारीफ करता है। लेकिन इस बार ऐसा मालूम होता है कि कपिल शर्मा की पोल खुल गई है। कपिल शर्मा का एक वीडियो वायरल हुआ है। जहां पर कपिल टेलीप्रॉम्पटर पर देखकर जोक्स पढ़ते हुए दिखाई दे रहे हैं। दर्शकों में से किसी ने जूम करके इसे दिखाया है।
एक शख्स ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर एक वीडियो शेयर किया है। इस वीडियो में कपिल अपने शो के स्टेज पर खड़े हैं। कपिल यहां पर जोक्स पढ़ते हुए दिखाई दे रहे हैं। इस वीडियो को जूम करने पर कपिल के बैकग्राउंड में शीशा दिखाई देता है। कपिल के सामने जो भी लाइन आ रही हैं वह इसी टेलीप्रॉम्पटर पर लिखी गई हैं। शीशे पर यह दिखाई देने लगा।
इस वीडियो को शेयर करते हुए शख्स ने बोला है कि पहले मुझे लगा कि कपिल खुद बोल रहे हैं। लेकिन देखा तो टेलीप्रॉम्पटर चल रहा है। शीशे में दिख रहा है और ऊपर भी जा रहा है। इस शख्स के वीडियो पर कई सारे लोगों ने अपने रिएक्शन दिए हैं। एक यूजर ने लिखा है कि वहां पर जो पब्लिक होती है उसे भी जबरदस्ती हंसना पड़ता है। कपिल के कई सारे फैंस ने इस शख्स को लताड़ भी लगाई है और बोला कि वो अपने पेट के लिए कर रहा है। एक यूजर ने लिखा है कि कुछ लोग केवल नेगेटिविटी फैलाने के लिए आते हैं।
एक अन्य यूजर ने लिखा है कि हमें पता है । हमें मजा आता है उनकी डिलीवरी देखने में। अगर आपके पास काम नहीं है तो दूसरों के काम की आलोचना नहीं करनी चाहिए। बता दें कि टीवी के सबसे कमाऊ कलाकारों में कपिल शर्मा की गिनती होती है। कपिल शर्मा एक एपिसोड शो होस्ट करने के लिए लाखों की फीस लेते हैं। कपिल ने टीवी इंडस्ट्री में अपना नाम इस तरह कमाया है कि पूरा शो उन्हीं के नाम पर टेलीकास्ट किया जाता है।


Click it and Unblock the Notifications











