Kapil Sharma Show में वापसी करेगी गुत्थी? कृष्णा अभिषेक के बयान से मच गई है खलबली

The Kapil Sharma Show Update: मशहूर कॉमेडी शो 'द कपिल शर्मा शो' के नए सीजन की शुरुआत में, कृष्ण अभिषेक टीम का हिस्सा नहीं थे क्योंकि उनके निर्माताओं के साथ फीस की प्रॉब्लम थी। हालांकि, उन्होंने पिछले महीने सपना लाल शर्मा के रूप में धमाकेदार वापसी की।
कपिल शर्मा ने इस बारे में अपनी खुशी जाहिर की तो कृष्णा ने मजाक में कहा कि उनके सभी पुराने कलाकार लौट रहे हैं। यह सुनकर, राजीव ठाकुर ने जवाब दिया, "ज्यादा खुश मत हो। ज्यादा पूराने वाले आ गए ना तो तू भी जाएगी।" वह सुनील ग्रोवर के बारे में बात कर रहे थे, जो सालों पहले शो के स्टार थे।
आपको बता दें, सुनील कॉमेडी शो का एक महत्वपूर्ण हिस्सा थे, लेकिन कपिल के साथ अनबन के बाद उन्होंने इसे छोड़ने का फैसला किया था। हाल ही में एक बातचीत में, कृष्णा ने साझा किया कि अगर सुनील कभी द कपिल शर्मा शो में लौटने का फैसला करते हैं तो उन्हें खुशी होगी। कृष्णा ने कहा, "वो भी बड़े कमाल के कलाकार हैं, सुनील का मैं बहुत बड़ा फैन हूं। सुनील बहुत अच्छा परफॉर्म करते हैं। और जरूर, मजा आएगा जब हम सब लोग स्टेज पर होंगे एक दिन, भगवान करे आए। मैं भगवान से प्रार्थना करता हूं कि ऐसा हो।
कपिल और सुनील की लड़ाई के बारे में बात करें तो साल 2018 में दोनों की फ्लाइट में काफी ज्यादा बहस हो गई थी। वे ऑस्ट्रेलिया से एक शो करके वापस मुंबई आ रहे थे। वापस घर आने के बाद दोनों ने एक-दूसरे पर खूब आरोप लगाए थे और उनका ये झगड़ा पब्लिक के सामने आ गया था। हालांकि, बाद में कपिल शर्मा ने इसे लेकर माफी भी मांगी थी और कहा था कि उनके शो के दरवाजे उनके लिए हमेशा के लिए खुले हैं लेकिन सुनील ग्रोवर नहीं मानें, उन्हें कई बार शो में लाने की बात हुई लेकिन हर बार वो बात सिर्फ एक अफवाह ही निकली। फैंस को दोबारा मशरूर गुलाटी या गुत्थी के रूप में सुनील ग्रोवर की झलक देखने को नहीं मिली।
कॉमेडियन के करियर की बात करें तो सुनील ग्रोवर ने अपने करियर की शरुआत दिवंगत जसपाल भट्टी के साथ की थी। ग्रोवर के टीवी करियर की शुरुआत शो चला लल्ला हीरो बननें से हुई थी, इसके अलावा ग्रोवर सब टीवी के पहले साइलेंट शो गुंटूर गूं में भी लोगों को हंसाते हुए नजर आये थे। लेकिन ग्रोवर को नेशन वाइड लोकप्रियता कलर्स के कॉमेडी शो कॉमेडी नाइट्स विथ कपिल के गुत्थी और द कपिल शर्मा शो के डॉ. मशहूर गुलाटी के किरदार से मिली। सुनील छोटे पर्दे पर अपना लोहा मनवाने के साथ ही बड़े पर्दे पर भी नजर आते रहते हैं।


Click it and Unblock the Notifications











