TRP पहली बार द कपिल शर्मा शो ने तोड़ दिया रिकॅार्ड, नागिन 3 को लगा सबसे बड़ा झटका !
इस वीक की टीआरपी रिपोर्ट काफी चौंकाने वाली है। हर बार की तरफ इस बार भी टीआरपी पर पहली बार द कपिल शर्मा शो ने तगड़ी एंट्री मारी है। जी हां, लंबे समय बाद या फिर आप ऐसा समझ लें कि कपिल शो ने इस बार टीआरपी पर ऐसी उछाल मारी है कि सारे शो पीछे रह गए हैं।
कपिल शो ने खुद को नंबर 1 पर पहुंचाते हुए नागिन 3 के साथ कई टॅाप शो को पीछे की तरफ कर दिया है। पिछले वीक जहां कुमकुम भाग्य नंबर 1 पर रहा। वह इस वीक एक पायदान पीछे हो गया है। टीआरपी पर कुमकुम भाग्य नंबर 2 पर पहुंच गया है। इसके बाद बारी में सुपर डांसर 3 को जगह मिली है।

द कपिल शर्मा शो के साथ सोनी टीवी के इस शो ने भी अपनी पकड़ को जमा कर रखा है। अब बारी आती है नंबर 4 की । जहां पर सिकंदर और कुल्फी के मिलाप ने शो को नंबर 4 पर पहुंचाया है।
सबसे तगड़ा झटका अगर किसी को लगा है तो वह और कोई नहीं बल्कि नागिन 3 है। नागिन 3 इस बार टॅाप 5 शो से सीधा बाहर पहुंच गया है।। चलिए बिना इंतजार किए आपको इस वीक के टॅाप 10 शो की लिस्ट दिखाते हैं।


Click it and Unblock the Notifications