कपिल शर्मा शो का होगा शानदार धमाकेदार अंत कमल हासन और 'जुग जुग जियो' के कलाकारों के साथ
आने वाले वीकेंड पर द कपिल शर्मा शो दर्शकों से विदा लेते हुए इस सीज़न का अपना अंतिम प्रदर्शन करेगा। इस सीज़न के अंतिम चरण का जश्न मनाने आएंगे जाने-माने अभिनेता कमल हासन, जो शनिवार को अपनी आगामी थ्रिलर 'विक्रम' को प्रमोट करेंगे। जहां कमल हासन इस शो में पहली बार आएंगे, वहीं रविवार को कॉमेडी-ड्रामा 'जुग जुग जियो' के मस्त कलाकार अनिल कपूर, नीतू सिंह, वरुण धवन, कियारा आडवाणी के साथ मनीष पॉल और प्राजक्ता कोली भी होंगे।
ये वीकेंड किसी भी अन्य वीकेंड से अलग होगा, जहां होस्ट कपिल शर्मा, कीकू शारदा, चंदन प्रभाकर, कृष्णा अभिषेक, सुमोना और निश्चित रूप से अर्चना पूरन सिंह दर्शकों को इस वादे के साथ अलविदा कहते हैं कि वे जल्द ही सोनी एंटरटेनमेंट पर द कपिल शर्मा शो के साथ वापसी करेंगे।

इस मौके पर कमल हासन अपनी सुरमयी आवाज़ में 'सुरमयी अंखियों में' गाएंगे, जिसके बाद कपिल शर्मा 'ऐ ज़िंदगी गले लगा ले' गाना पेश करेंगे। रविवार को 'जुग जुग जियो' के कलाकार अपने स्वैग के साथ सेट पर आएंगे। इस दौरान अनिल कपूर के सामने उनकी नकल की जाएगी।
जिसे देखकर वे हंस-हंसकर लोटपोट हो जाएंगे, साथ ही नीतू कपूर, अनिल कपूर और मनीष पॉल अपने जोरदार डांस मूव्स दिखाएंगे।इस सीज़न का समापन करते हुए चंदन प्रभाकर, कीकू शारदा, कृष्णा अभिषेक और सुमोना सभी दर्शकों को अलविदा कहने के लिए एक आखिरी बार मंच पर आएंगे और इस सफर पर एक-दूसरे की सराहना करेंगे, जो उन्होंने एक साथ की थी।
तो द कपिल शर्मा शो के इस सबसे बड़े जश्न के लिए तैयार हो जाइए जहां इस सीज़न की आखिरी पेशकश होगी, इस शनिवार और रविवार को रात 9:30 बजे, सिर्फ सोनी एंटरटेनमेंट टेलीविजन पर।


Click it and Unblock the Notifications
