Ajay Devgn ने खास दोस्त के लिए Thank God फिल्म के लिए भरी हामी, कपिल शो पर खुलासा

The Kapil Sharma Show

द कपिल शर्मा शो पर अजय देवगन की आगामी फिल्म Thank God की टीम दिवाली सेलिब्रेशन के लिए पहुंचेगी। इस दौरान फिल्म के सभी कलाकार यानी कि सिद्धार्थ मल्होत्रा, रकुल प्रीत सिंह, निर्देशक इंद्र कुमार नजर आयेंगे। इस दौरान इंद्र कुमार अपनी और अजय देवगन की दोस्ती का किस्सा साझा करते हैं।

निर्देशक कहते हैं कि कैसे वह और अजय देवगन एक मजबूत बंधन साझा करते हैं और एक दूसरे के काम का सम्मान भी करते हैं। इंद्र कुमार ने कहा कि जब भी अजय देवगन के पास एक स्किप्ट के साथ जाता हूं तो वह मुझे देखते हैं। फिल्म के लिए हां कहते हैं। वह स्क्रिप्ट भी नहीं पढ़ते हैं।

यह सुनने के बाद कपिल आगे कहते हैं कि यह भरोसे का ही कारण है क्योंकि आपने इतनी यादगार फिल्में बनाई हैं। इस दौरान रकुल प्रीत सिंह आगे कहती हैं कि इंद्र कुमार सबसे कम उम्र के निर्देशक हैं जिनके साथ उन्होंने काम किया है। वह पूरी एनर्जी के साथ शूटिंग के लिए हमेशा तैयार रहते थे। आपको बता दें कि इस पूरे एपिसोड के दौरान कीकू शारदा, सिद्धार्थ सागर, गौरव दुबे ने ढेर सारी मस्ती और कॅामेडी के साथ जमकर हंगामा किया। शनिवार और रविवार को सोनी टीवी पर द कपिल शर्मा शो का प्रसारण होगा। थैक गाड फिल्म में अजय देवगन चित्रगुप्त की भूमिका में नजर आयेंगे।

More from Filmibeat

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X