सलमान का बिग ट्विस्ट, कपिल शो में सुनील ग्रोवर की वापसी , लेकिन कपिल को जोरदार झटका !
Recommended Video

द कपिल शर्मा शो एक बार फिर सुनील ग्रोवर के कमबैक को लेकर चर्चा में आ गया है। इस शो के लांच होने से पहले इस बात को तय माना जा रहा था कि कपिल और सुनील एक बार फिर साथ नजर आयेंगे। सलमान खान का बतौर निर्माता इस शो से जुड़ना सुनील की वापसी की जरिया बताया जा रहा था।
हालांकि खुद सुनील ने इस बात का खुलासा किया था कि वह फिलहाल कपिल शो का हिस्सा नहीं बन पायेंगे। यहां तक कि कपिल की शादी से लेकर मुंबई रिसेप्शन तक कहीं पर भी सुनील और अली असगर नजर नहीं आए। सुनील ग्रोवर का शो कानपुर वाले खुरानाज भी फ्लॅाप रहा।

इस बीच सुनील सलमान की बहुप्रतिक्षित फिल्म भारत की शूटिंग में व्यस्त हो गए। नतीजन, सुनील की कपिल शो नें वापसी का शोर थम गया। लेकिन एक बार फिर सलमान के कारण सुनील वापसी कर रहे हैं। लेकिन इस बार कहानी में बड़ा ट्विस्ट है जो कि कपिल को झटका दे सकता है।


Click it and Unblock the Notifications