फिल्म के सेट पर Shakti Kapoor को पड़ा 3 बार जोरदार थप्पड़, फिर लिया इतना बड़ा फैसला !

Shakti Kapoor, The Kapil Sharma Show: कॉमेडी किंग से लेकर विलेन बनने तक शक्ति कपूर की गिनती हिंदी सिनेमा के दिग्गज कलाकारों में होती है। लेकिन क्या आप जानते हैं कि थप्पड़ खाने के बाद एक समय ऐसा था जब वह फिल्म इंडस्ट्री को छोड़ना चाहते थे। खुद इस घटना का जिक्र शक्ति कपूर ने द कपिल शर्मा शो पर किया है।
शक्ति कपूर ने अपने बॅालीवुड सफर को लेकर कई सारे खुलासे किए। शक्ति कपूर ने बताया कि कैसे एक सीन में थप्पड़ खान के बाद उन्हें इससे काफी दुख पहुंचा था। शक्ति कपूर द कपिल शर्मा शो पर गूफी पेंटल,असरानी और टीकू तलसानिया के साथ पहुंचे थे। जहां पर हर किसी ने अपने सफर की एक घशक्ति कपूर ने बताया कि सत्ते पे सत्ता के बाद मैंने साल 1983 में मवाली नाम की फिल्म की। इस फिल्म में मैंने जब अपना पहला शॉट दिया तो कादर खान ने मुझे जोरदार थप्पड़ मारा।
जिसके बाद में सीधे जमीन पर गिर गया। इसके बाद फिर दूसरे शॅाट में अरुणा ईरानी ने मुझे थप्पड़ मारा और मैं जमीन पर गिर गया। तीसरी बार भी ऐसा ही हुआ। इस सीन के बाद शक्ति कपूर ने बताया कि वह पूरी तरह परेशान हो गए थे। टना का जिक्र किया। जब शक्ति कपूर ने इंडस्ट्री छोड़ने वाला खुलासा किया तो वहां मौजूद हर कोई दंग रह गया।उन्हें लगा कि उनका करियर खत्म हो गया।
वह आगे कहते हैं कि कादर खान से थप्पड़ खाने के बाद मैं उनके पास गया। मैंने उनसे कहा कि आपके पैरों में गिरता हूं। कृपया मेरा शाम का टिकट बुक करें। मैं इस फिल्म का हिस्सा नहीं बनना चाहता हूं। मेरा करियर खत्म हो गया है। मैंने अभी तक शादी भी नहीं की। इसके बाद वीरू देवगन की सलाह पर उन्होंने फिर से इंडस्ट्री में रहने का फैसला किया। बता दें कि जब भी हिंदी सिनेमा के यादगार विलेन की बात होती है तो इस में शक्ति कपूर का नाम जरूर आता है।


Click it and Unblock the Notifications











