Video कपिल शो पर सलमान ने सबके सामने जब ये कहा ,कैटरीना कैफ ने मुझे भी छोड़ दिया

By Prachi Dixit

सलमान खान इन दिनों अपनी फिल्म 'भारत' का प्रमोशन कर रहे हैं। इस दौरान कैटरीना कैफ के साथ वह जमकर मस्ती और मजाक करते हुए नजर आ रहे हैं। इससे सभी वाकिफ हैं कि सलमान खान और कैटरीना कैफ एक दूसरे को डेट कर चुके हैं।

फिलहाल दोनों के बीच दोस्ती है। लेकिन कपिल शर्मा शो पर सलमान खान अपने बीते दिनों को याद कर कैटरीना कैफ का मजाक उड़ाते हुए दिखाई दिए। शो के दौरान कपिल ने सलमान और कैटरीना से निजी चीजों पर चर्चा की। कैटरीना कैफ से उनकी फिटनेस और डाइट को लेकर सवाल किया गया।

Salman Khan,Katrina Kaif

इसी दौरान शो की जज अर्चना पूरन सिंह ने खुलासा करते हुए कहा कि 'दे दना दन' की शूटिंग के दौरान कैटरीना कैफ ने स्मूदी से भी तौबा कर लिया था।अर्चना की ये बात सुनकर सलमान खुद को रोक नहीं पाए। कैटरीना पर चुटकी लेते हुए उन्होंने कहा कि आप स्मूदी की बात कर रही हो, इन्होंने तो मुझे भी छोड़ दिया है। सलमान की शादी पर भी सवाल किया गया। कपिल ने कैटरीना से पूछा कि सलमान शादी कब करेंगे।

इस सवाल के जवाब में कैटरीना ने कहा कि इसका जवाब केवल दो लोगों के पास है। एक भगवान और दूसरा सलमान खान। चलिए आपको ये वीडियो दिखाते हैं, जो कि ये साफ गवाही दे रहा है कि इस बार का वीकेंड आपके लिए मजेदार होने वाला है।

यहां देखिए कैटरीना कैफ की अनदेखी तस्वीरों की एक झलक ..

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X