सलमान खान को रणबीर-ऐश ने पछाड़ा..कैसे..जानिए यहां

रणबीर कपूर और ऐश्वर्या राय के आगे दर्शकों ने सलमान खान को कम तवज्जो दी। टीआरपी रेस में कपिल शर्मा शो को बिग बॉस से ज्यादा रेटिंग मिली।

By Shweta

ऐसा कम होता है कि सलमान खान के आगे किसी को ज्यादा तवज्जो मिले लेकिन इस बार रणबीर कपूर और ऐश के सामने सलमान खान की चमक फीकी पड़ गई। जी हां असल में इस शनिवार को सलमान खान के बिग बॉस का एपिसोड आया था और बिग बॉस में सबसे ज्यादा सलमान खान के ही एपिसोड को देखा जाता है।

[1st Day 1st Show: फुल इंटरटेनिंग है करण जौहर की 'ऐ दिल है मुश्किल'..]

दरअसल जब बिग बॉस में सलमान खान का एपिसोड आया था तभी द कपिल शर्मा शो पर रणबीर और ऐश्वर्या राय का एपिसोड भी आ रहा था और अब बात करते हैं टीआरपी में सलमान खान के एपिसोड से ज्यादा टीआरपी द कपिल शर्मा शो को मिली।

salman

खैर एक बात तो है कि एपिसोड दोनों ही बहुत मजेदार थे लिहाजा दोनों एपिसोड एपिसोड की टीआरपी रेटिंग में भी ज्यादा अंतर नहीं है।

कॉमेडी शो को 3.36 करोड़ लोगों ने देखा तो सलमान के 'बिग बॉस 10' के वीकेंड वाले शो को 2.72 करोड़ लोगों ने देखा। आंकड़ो में ज्यादा का अंतर तो नहीं है लेकिन फिर भी सलमान तो पीछे रह गए।

आपको बता दें कि ये सलमान खान का इस सीजन का पहला एलिमिनेशन वाला एपिसोड था जिसमें प्रियंका जग्गा बाहर हो गई थी।

हमेशा की तरह सलमान खान ने प्रतिभागियों की क्लास भी लगाई थी लिहाजा इसमे सारा मसाला मौजूद था। मजेदार बात ये है कि इसके बावजूद द कपिल शर्मा शो का एपिसोड इसलिए मजेदार था क्योंकि इधर एक अकेले सलमान तो उधर रणबीर ऐश के अलावा कपिल शर्मा खुद। अब भला बताइए कोन क्या कर सकता है।

एपिसोड में रणबीर कपूर,ऐश्वर्या राय के अनुष्का शर्मा भी थी जिनके सेंस ऑफ ह्युमर से सभी वाकिफ हैं। वो जहां होती है टीआरपी वैसे ही हाई हो जाती है।

अरे भई रोमांस का तड़का भी था वो भी ऐश के साथ अब भला और चाहिए क्या।

हमेशा की तरह कपिल शर्मा इस बार भी बड़े स्टार्स के साथ एंटरटेन करने में सफल रहे।

शो पर ऐश के साथ रणबीर और अनुष्का ने डांस भी किया था वो भी कजरारे कजरारे पर तो लोगों ने सलमान की डांट की जगह ऐश का डांस ही देखना ज्यादा पसंद किया।

More from Filmibeat

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X