Kapil Sharma ने गौर गोपाल दास की लव लाइफ पर किया खुलासा, Video- मोहब्बत में पड़े हैं?

The Kapil Sharma Show Promo:द कपिल शर्मा शो का एक मजेदार वीडियो वायरल हो रहा है। इस प्रोमो में मोटिवेशनल स्पीकर गौर गोपाल दास के साथ कपिल शर्मा नजर आ रहे हैं। पहली दफा ऐसा हो रहा है कि कपिल शो या फिर किसी कॅामेडी टीवी शो में गौर गोपाल दास दिखाई दे रहे हैं। इस प्रोमो में कपिल शर्मा यह पूछते हुए नजर आ रहे हैं कि गौर गोपाल दास की लव लाइफ कैसी है?
कपिल ऐसा सवाल पूछते हैं कि गौर गोपाल दास हैरान हो जाते हैं। इस वीकेंड पर शो में सबसे खास मेहमान नजर आयेंगे। द कपिल शर्मा शो में इस वीक गौर गोपाल दास, खान सर, विवेक बिन्द्रा जैसे मोटिवेशनल स्पीकर पहुंचेंगे। इसके साथ 90 के दशक के सिंगर अल्ताफ राजा, श्वेता शेट्टी, शब्बीर कुमार और सुनीता राव नजर आयेंगे। कपिल शर्मा अपने मस्ती भरे अंदाज में सभी से सवाल-जवाब करते हुए दिखाई देंगे।
इस नए प्रोमो में गोपाल दास के साथ कपिल शर्मा बात करते हुए दिखाई दे रहे हैं। गोपाल दास से कपिल शर्मा कहते हैं कि गुस्ताखी माफ लेकिन आपको ये स्टूडेंट होने का अनुभव है या कभी मोहब्बत में भी पड़े हैं आप? गोपाल दास आगे कहते हैं कि कपिल आज बहुत लिबर्टी ले रहे हैं। इसके बाद गोपाल दास कहते हैं कि कितने लोगों की लाइफ में समस्या हैं यहां पर, जो लोग हाथ नहीं उठा रहे हैं क्या मैं उन पर यकीन करूंगा।
यह सुनते ही वहां मौजूद सभी लोग हंसने लगते हैं। सिंगर श्वेता शेट्टी और शब्बीर कुमार के साथ खान सर और अल्ताफ राजा के साथ भी कपिल शर्मा टांग खिचाई करते हुए दिखाई देते हैं। इस वीकेंड कपिल शर्मा रियल लोगों के साथ रियल मस्ती का फन करते हुए दिखाई देंगे। इसके साथ कीकू शारदा, गौरव गुप्ता और सिद्धार्थ सागर भी कपिल शो के साथ कॅामेडी का रंग जमाते हुए दिखाई देंगे।


Click it and Unblock the Notifications











