TV रिपोर्ट: टॉप 3 तो क्या.. कपिल शर्मा टॉप 10 से भी हुए OUT.. जानें टॉप 10 शो
इस हफ्ते टीआरपी की टॉप 10 लिस्ट में कपिल शर्मा का शो कहीं भी शामिल नहीं है। जबकि नंबर एक पर अभी भी नागिन है।
यह महीना कपिल शर्मा के लिए कुछ खास नहीं रहा। सुनील ग्रोवर के साथ हुई कंट्रोवर्सी का खामियाज़ा कपिल शर्मा शो को उठाना पड़ रहा है। जिसकी झलक इस हफ्ते के टीआरपी रिपोर्ट में साफ दिख गई है। जी हां, द कपिल शर्मा शो टीआरपी की दौड़ से बाहर निकल चुकी है।
कभी टॉप 3 की पोजिशन पर दौड़ लगाता यह शो टॉप 3 तो क्या.. अब टॉप 10 से भी बाहर निकल चुका है। सोचने वाली बात है कि क्या सुनील ग्रोवर के जाने से कपिल शर्मा यह शो अब भी दर्शकों को वापस अपनी ओर खींच पाएगा।

वहीं, दूसरी ओर पॉपुलर टीवी सीरियल 'नागिन 2' अभी भी नंबर एक की पोजिशन पर कायम है। जबकि शनिदेव और तारक मेहता का उल्टा चश्मा जैसे शो ने टॉप 5 में जगह बना ली है।
यहां जानें टीआरपी रेटिंग्स में कौन कौन से शो हैं टॉप 10 में शामिल-


Click it and Unblock the Notifications