द कपिल शर्मा शो फैंस के लिए बुरी खबर, कपिल शर्मा के कारण 1 महीने में बंद होगा शो?
द कपिल शर्मा शो के फैंस शो जल्द बंद होने वाला है। जी हां, यह लेटेस्ट खबर सामने आ रही है जिससे कपिल शर्मा के फैंस निराश हो सकते हैं। मीडिया रिपोर्ट में यह जानकारी सामने आ रही है कि द कपिल शर्मा शो कुछ वक्त के लिए एक बार फिर टेलीकास्ट नहीं किया जाएगा। इसके पीछे की कई वजह और अफवाह भी सामने आयी है। कपिल शर्मा काम से दूर होकर अपने परिवार को अधिक समय देना चाहते हैं। ऐसे में वह कुछ वक्त का ब्रेक शो से चाहते हैं।
कपिल शर्मा ने हाल ही में इंस्टाग्राम पर एक पोस्ट भी शेयर किया था। जहां उन्होंने यह बताया है कि वह यूएस और कनाडा ट्रिप पर जाकर ढेर सारी मस्ती करने वाले हैं। इस पोस्ट के बाद ही द कपिल शर्मा शो पर ब्रेक लगने के कयास लगाए गए हैं। अप्रैल में शो का पूरा टेलीकास्ट किया जाएगा। वहीं इसके बाद कपिल शर्मा मई और मिड जून तक एक खास यात्रा पर जायेंगे। मई और जून तक द कपिल शर्मा शो पर ब्रेक लग सकता है।

जाहिर सी बात है कि हमेशा के लिए नहीं लेकिन कुछ महीनों के लिए फैंस कपिल शो की मस्ती वीकेंड पर नहीं उठा पायेंगे। वैसे कपिल शर्मा शो के फैंस को अब इसकी आदत हो गई है। इससे पहले भी जनवरी 2021 में कपिल शर्मा शो पर ब्रेक लगा था। कपिल शर्मा ने दूसरी बार पिता बनने के बाद परिवार के साथ कुछ समय के लिए रहने का फैसला लिया था।
इससे भी पहले कपिल ने सुनील ग्रोवर से हुए फ्लाइट विवाद के बाद भी शो को कुछ समय के लिए बंद करके फिर से लांच किया था। जिसने टीआरपी में अपनी जगह बनाई थी। कपिल शो की वापसी पर कृष्णा अभिषेक और भारती सिंह ने उनके शो की टीआरपी में चार चांद लगाने का काम बाकी के कलाकारों के साथ किया।


Click it and Unblock the Notifications