क्या नहीं होगा द कपिल शर्मा शो का टेलीकास्ट, फैंस के लिए बेहद बुरी खबर !
कपिल शर्मा के फैंस के लिए बेहद बुरी खबर है। जी हां, एक वेबसाइट की रिपोर्ट के अनुसार कपिल शर्मा इस साल कमबैक नहीं करने वाले हैं। कपिल की शादी दिसंबर में होने वाली है।
वह इससे पहले ही अपने शो की शुरुआत करने वाले थे। फिलहाल कपिल का प्रोडक्शन हाउस कर्ज में में है। ऐसे में शो को बाहरी मदद की उम्मीद है। खबर है कि सलमान खान प्रोडक्शन हाउस कपिल की मदद कर सकता है।
रणवीर -दीपिका के बाद इस तारीख को होगी कपिल शर्मा शादी, आखिर कब और कहां !
हालांकि इस मामले में अभी कोई तय जानकारी नहीं है। कपिल फिलहाल अपने शो के लिए निर्माता की तलाश कर रहे हैं। वहीं फिल्मसीटी के लगभग सभी सेट इस समय पैक हैं।

ऐसे में कपिल को शो की शूटिंग फिल्मसीटी के बाहर किसी दूसरी जगह पर करनी पड़ सकती है। देखा जाए तो केबीसी 10 अगले महीने 10 नवंबर को आॅफ एयर होने वाला है।
अगर इस सेट को भी चैनल कपिल शर्मा शो के लिए तैयार करे तो इसमें काफी वक्त लग सकता है। कुलमिलाकर दिसंबर अंत या फिर नए साल जनवरी में कपिल अपना नया शो लांच कर पायेंगे। फिलहाल कपिल और चैनल की तरफ से इस खबर की पुष्टि नहीं की गई है।
बहरहाल,टीवी के कई ऐसे सुपरस्टार हैं जिन्हें इंडोनेशिया में सुपरस्टार का दर्जा दिया गया है। आइए देखते हैं उनकी एक झलक..


Click it and Unblock the Notifications











