Shock..सलमान ने बचा ली कपिल की जान..चौंक जायेंगे आप.
सलमान खान इंडस्ट्री में कई लोगों के लिए गॉडफादर हैं। लेकिन इस बार उनके कारण द कपिल शर्मा शो आॅफ एयर होने से बच गया है।
कपिल शो के लिए आने वाले वक्त कई सारी खुशखबरी लेकर आया है। सलमान खान के कारण उनके शो को जीवनदान मिला है। जी हां। ऐसी खबर है कि कपिल के शो को दो महीने आगे बढ़ा दिया गया है।
कई दिनों से खबर चल रही है कि सलमान खान दस का दम की शुरुआत बिग बॅास 11 खत्म होने के बाद करेंगे। मुमकिन है कि जवनरी 2018 से। इन दिनों सलमान का पूरा ध्यान ट्यूबलाइट के प्रमोशन में है।

इसके साथ वह टाइगर जिंदा है की शूटिंग का काम दुबई में पूरा करेंगे। इन दोनों के बीच सलमान इस साल के अंत तक बिजी रहेंगे। बिग बॅास 11 भी सलमान के साथ नए साल तक बना रहेगा।
सोनी टीवी द कपिल शर्मा शो को आॅफ एयर करने के बाद उसके मुकाबले दस का दम लाने की प्लानिंग कर रहे हैं। लेकिन सलमान के बिजी शेड्यूल के कारण दस का दम की तारीख अगले साल कर दी गई है।
इसका सीधा फायदा कपिल के शो को मिला है। कपिल भी सुनील के जाने के बाद शो की वापसी पर कड़ी मेहनत कर रहे हैं। यही नतीजा है कि टीआरपी की रेस में यह शो टॅाप 20 से टॅाप 10 में पहुंच गया है।
गौरतलब है कि इस पूरे विवाद के बाद कपिल शर्मा के स्वभाव में बदलाव बताया जा रहा है। आइए जानते हैं कि आखिर कपिल कितना बदल गए हैं। यहां देखें एक खास रिपोर्ट....


Click it and Unblock the Notifications
