पिता सलीम खान ने सरेआम खोल दी सलमान खान की पोल, कहा पेपर लीक Video
सलमान खान का आज अपना 53 वां जन्मदिन मना रहे हैं। बीती रात को उन्होंने अपने खास दोस्त और परिवार के साथ बर्थडे पार्टी की। इस पार्टी की कई तस्वीरें और वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहे हैं।
इस बीच सलमान की जिंदगी से जुड़े इस सच का भी वीडियो वायरल हो रहा है। जिसका खुलासा खुद सलमान के पिता सलीम खान ने किया है। आपने कई बार सलमान को अपने भाई सोहेल खान और अरबाज खान के साथ कई रियलिटी शो या फिर कॅामेडी शो में साथ आते देखा होगा।

लेकिन ऐसा पहली बार होने जा रहा है जब सलमान,सोहेल और अरबाज के साथ पिता सलीम खान भी नजर आने वाले हैं। हम बात कर रहे हैं द कपिल शर्मा शो की। इस शो का आगाज शनिवार से रात 9.30 बजे होने जा रहा है।
हाल-फिलहाल इस शो के कई प्रोमो सामने आए हैं। लेकिन इस नए प्रोमो में पिता सलीम सलमान खान की पोल खोलते नजर आ रहे हैं। आइए चलिए जानते हैं कि आखिर कैसे सलीम खान ने सरेआम इसका खुलासा किया कि सलमान स्कूल की परीक्षा में पास होने के लिए पेपर लीक करवाने वालों की मदद लेते थे।
यहां देखिए इसका वीडियो और सलमान की अनदेखी तस्वीरें..


Click it and Unblock the Notifications