द कपिल शर्मा शो का धमाकेदार Promo Video देख आप भी कहेंगे प्लीज अब तो शो शुरू करो
अनलॉक के शुरू होने के साथ ही एक बार फिर से द कपिल शर्मा शो की शुरुआत हो चुकी है। हाल ही में सोशल मीडिया पर कपिल शर्मा और भारती सिंह ने कई वीडियो पोस्ट किए। बताया कि एक बार फिर से उनके शो की शूटिंग शुरू हो गई है। इस शो के पहले मेहमान होंगे सोनू सूद।
बताया जा रहा है कि ये एपिसोड शूट भी कर लिया गया है। अब आपको सोनी टीवी पर कपिल शो के पुराने एपिसोड नहीं देखने होंगे। बल्कि एक बार फिर से वीक में एक बार पुराने एपिसोड के साथ वापसी हो रही है द कपिल शर्मा शो की। कपिल शर्मा शो का नया एपिसोड कब आएगा इसकी जानकारी देने के लिए शो का पहला प्रोमो जारी किया गया है।

जहां पर पूरी टीम यानी कि भारती सिंह, कृष्णा अभिषेक और बाकी के कलाकार दिखाई दे रहे हैं। इस धमाकेदार प्रोमो वीडियो से साफ होता है कि इस शो के आने वाले एपिसोड फैंस के लिए हंसी का तगड़ा डोज लेकर आने वाले हैं। शो में बाकी के कलाकार कपिल से कहते हैं कि आखिर कब शुरू होगा शो। प्लीज इसे शुरू कर दो।
आपको बता दें कि पूरी सावधानी के साथ बिना लाइव दर्शकों के शो की शूटिंग की गई। जहां पर पूरी जगह और कास्ट को सेट पर आने से पहले सैनेटाइज किया गया। साथ ही उनका टेंपरेचर भी चेक किया गया। चलिए फिर बिना अधिक इंतजार करवाए आपको दिखाते हैं द कपिल शर्मा शो का नया प्रोमो वीडियो जो बेहद मजेदार है।


Click it and Unblock the Notifications