The Kapil Sharma Show में कृष्णा अभिषेक की वापसी पक्की, कमबैक को लेकर किया से बड़ा खुलासा!

Krushna Abhishek returns on TKSS: 'द कपिल शर्मा शो' में वापसी के सभी रिपोर्ट्स को खारिज करने से शो के फैंस भी मायूस हो गए थे कि, उनकी चहेती 'सपना' उन्हें शो पर नहीं नजर आएगी। लेकिन 'द कपिल शर्मा शो' के फैंस के लिए अच्छी खबर ये है कि सपना के मजेदार जोक्स और हंसी के ठहाकों की गूंज शो में एक बार देखने को मिलेगी।
कृष्णा अभिषेक एक बार फिर कपिल शर्मा के शो में नजर आएंगे। मौजूदा सीजन की शुरुआत से ही कृष्णा अभिषेक नहीं नजर आए थे। लेकिन अब अभिनेता ने मेकर्स संग अपने सारे मतभेदों को सुलझा लिया है। कृष्णा अभिषेक एक बार फिर शो में लौटने के लिए पूरी तरह से तैयार हैं।
टाइम्स ऑफ इंडिया से बातचीत में कृष्णा अभिषेक ने कहा- 'यह हृदय परिवर्तन नहीं है, बल्कि कॉन्ट्रैक्ट में परिवर्तन है। कॉन्ट्रैक्ट में फीस सहित कई और मुद्दे थे लेकिन सभी मुद्दों पर सहमति बन गई है। शो और चैनल परिवार की तरह है। मुझे वापस आकर खुशी हो रही है। घर का भूला शाम को घर पर लौट कर आए तो उसे भूला नहीं कहते। ये वही वाला हिसाब है।'
उन्होंने आगे कहा- 'चैनल और शो के निर्माताओं के साथ मेरा पुराना रिश्ता है। अच्छा है कि उसी की वजह से मैं वापस आया। मैं उन दर्शकों का भी आभारी हूं जो मुझे शो में वापस लाने के लिए कह रहे हैं। मुझे लगता है कि शो से जुड़े लोगों के लिए मेरे और सभी के प्यार ने मेरी वापसी के लिए एक प्रेरणा के रूप में काम किया है।'
वहीं, कृष्णा अभिषेक जब रिहर्सल के लिए पहुंचे तो शो के अन्य कलाकार ने भी उनका गर्मजोशी से स्वागत किया। कृष्णा ने बताया कि कीकू से लेकर अर्चना पूरण सिंह तक उनकी वापसी से बेहद खुश हैं। कपिल भी बहुत खुश है और बेहद गर्मजोशी से उन्होंने मेरा स्वागत किया। बता दें कि, पहले ऐसी खबरें आ रही थी कि, शो जून में खत्म हो जाएगा लेकिन कपिल शर्मा ने साफ कर दिया है कि फिलहाल ऐसा कुछ तय नहीं किया गया है।


Click it and Unblock the Notifications