Video कपिल शर्मा पर भड़के कृष्णा अभिषेक, लाइव शो में कहा-मेरा घर तेरी वजह से नहीं चलता
Recommended Video
द कपिल शर्मा शो लगातार टीआरपी पर टॅाप कर रहा है। ये शो अब तक अपने 50 से अधिक एपिसोड पूरे कर चुका है। पिछली बार जहां कपिल शो का फोकस सुनील ग्रोवर थे। वहीं इस बार कृष्णा अभिषेक सपना बनकर कपिल शो की असली लाइमलाइट बने हुए हैं।
सपना के किरदार में कृष्णा अभिषेक ने जमकर तारीफ इस शो से बटोरी है। साथ ही उनकी मेहनत भी साफ तौर पर दिखाई दे रही है। वहीं उनकी इसी मेहनत पर कपिल शर्मा ने ताना कसा है। हुआ यूं कि कपिल शो के सेट पर एंगरी बर्ड्स फिल्म का प्रमोशन हुआ। इस फिल्म के मुख्य किरदार रेड को कपिल ने आवाज दी है। शो में रेड का स्वागत कृष्णा अभिषेक करते हैं।

इसके साथ वह कहते हैं कि कपिल को अंग्रेजी बोलने नहीं आती है।इस वजह से इस हॅालीवुड स्टार का स्वागत करने से पहले वह भाग गया। इसके बाद कपिल जवाब देते हुए कहते हैं कि उनकी वजह से उनका घर चल रहा है। इस पर कृष्णा ने जवाब देते हुए कहा कि मेरा घर मेरी मेहनत से चलता है तुम्हारी वजह से नहीं।
सोनी टीवी ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर ये वीडियो शेयर किया है। इस वीडियो में कृष्णा अभिषेक मजाकिया अंदाज में अर्चना पूरन सिंह को डायनासोर भी कहते हुए नजर आते हैं। इस पर अर्चना पूरन सिंह भड़क जाती हैं। बता दें कि इस वीक बाटला हाउस की टीम द कपिल शर्मा शो पर मस्ती करते हुए दिखाई देगी।
बहरहाल,यहां देखिए ये सभी कॅामेडियन टॅाप की कॅामेडी के साथ कमाई के मामले में भी नंबर 1 हैं..


Click it and Unblock the Notifications