The Kapil Sharma Show: खान सर ने बताई पैसे की कमी से खराब हालत, भावुक हो गए कपिल शर्मा

The Kapil Sharma Show: द कपिल शर्मा शो पर नए साल का पहला सप्ताह काफी मजेदार होने वाला है। इस सप्ताह शो पर मेहमानों की लंबी फेहरिस्त दिखाई देगी। खान सर, गौर गोपाल दास, विवेक बिंद्रा, सिंगर अल्ताफ राजा, श्वेता शेट्टी , शब्बीर कुमार और सुनाती राव दिखाई देंगे। कपिल शर्मा शो में सभी मस्ती भी करेंगे और साथ में भावुक होते हुए भी दिखाई देंगे।
इसका एक प्रोमो सामने आया है। जहां पर खान सर की एक रियल लाइफ स्टोरी सुनकर कपिल शर्मा के साथ वहां मौजूद सभी लोग काफी भावुक हो जाते हैं। खान सर अपने एक स्टूडेंट के बारे में बताते हैं। जिसे सुनकर सभी लोग हैरान हो जाते हैं। खान सर UPSC की परीक्षा के बारे में कहते हैं कि देश का सबसे कठिन एग्जाम UPSC है। इसके साल भर की फीस होती है 2.5 लाख रुपए।
लेकिन इस चीज को हमने 7.5 हजार रुपए कर दिए। यह सुनने के बाद वहां पर सभी लोग हैरान हो जाते हैं और ताली बजाने लगते हैं। खान सर ने आगे कहा कि हम लोगों को यह साढ़े सात हजार भी बहुत कम रकम लगती है। लेकिन एक लड़की ने कहा कि सर शाम वाले बैच को सुबह में कर दीजिए। मैंने भी कहा कि अकेले के हिसाब से बैच ट्रांसफर नहीं होगा। दिक्कत क्या है?
उसने मुझसे कहा कि शाम में मुझे दूसरे के यहां बर्तन माजने जाना होता है। वह बताते हैं कि एक लड़का नदी से बालू निकालता था और फिर उस बालू को भरता था। उस बालू को भरने से वो मेरी फीस लेकर आया। खान सर ने बोला है कि हमारा हाथ कांप रहा था कि फीस कैसे लेंगे हम? यह सुनकर कपिल शर्मा भावुक हो जाते थे। खान सर ने कहा कि उन्होंने यह शपथ ली कि भारत का कोई भी बच्चा हो उसकी सफलता में पैसा कभी बाधा बनेगा।


Click it and Unblock the Notifications











