Katrina Kaif की डाइट पर भारी पड़ा सासू मां का पराठा, ससुराल में बदला कैटरीना का नाम

Katrina Kaif

विक्की कौशल से शादी के बाद कैटरीना कैफ अपनी आगामी फिल्म फोन भूत का प्रमोशन तेजी से कर रही है। द कपिल शर्मा शो और बिग बॅास सीजन 16 के सेट पर इस वीकेंड कैटरीना कैफ फोन भूत का प्रमोशन करते हुए दिखाई देंगी। बिग बॅास के स्टेज पर कैटरीना कैफ ने सलमान खान को टिप टिप बरसा पानी पर डांस करना सिखाया तो वहीं कपिल शो पर अपने ससुराल की बात करती हुई नजर आयीं।द कपिल शर्मा शो पर कैटरीना कैफ ने अपने ससुराल से जुड़ा एक राज खोला है।

द कपिल शर्मा शो पर एक्ट्रेस ने शादी के बाद अपनी जिंदगी के अनुभवों को साझा किया है। कैटरीना कैफ ने बताया है कि कैसे एक पंजाबी परिवार की बहू होना उनके डाइट पर कई बार भारी पड़ जाता है। लेकिन उनका परिवार उनसे बहुत प्यार करता है। कैटरीना ने बताया कि विक्की कौशल की मां उन्हें शुरुआत में पराठा खाने के लिए काफी फोर्स करती थीं।

डाइटिंग के कारण उन्हें इसके लिए इंकार करना पड़ता था। द कपिल शर्मा शो पर कपिल ने कैटरीना से पूछा कि शादी के बाद उनकी डाइट में क्या बदलाव आया है?इस पर कैटरीना उन्हें बताती हैं कि शुरुआत में मम्मी जी मुझको पराठे खाने के लिए काफी कहती थीं। मैं डाइट पर हूं। इसलिए मैं इसे नहीं खा सकती थी। मैं बस एक बाइट ले लेती थी। अब हमारी शादी को एक साल पूरा हो गया है, तो मम्मी जी मेरे लिए शकरकंद बनाती हैं।

इसी शो पर कैटरीना कैफ ने यह भी खुलासा किया कि विक्की कौशल के पिता शाम कौशल और मां वीणा कौशल ने उनका निकनेम भी रखा है। एक्ट्रेस ने कहा कि मेरे परिवार वाले मुझे प्यार से किट्टो बुलाते हैं। आपको बता दें कि कैटरीना कैफ, ईशान खट्टर और सिद्धांत चतुर्वेदी की फिल्म फोन भूत 4 नवंबर को रिलीज होगी।

More from Filmibeat

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X