श्रीदेवी के साथ लड़ाई पर जया प्रदा का खुलासा- कैमरा बंद होते ही एक दूसरे की तरफ देखते नहीं थे

द कपिल शर्मा शो में गेस्ट बनकर पहुंची जया प्रदा ने श्रीदेवी के साथ अपने रिश्ते का खुलासा किया। इससे सभी वाकिफ हैं कि दो लोकप्रिय एक्ट्रेसेस के बीच विवाद हमेशा होता आ रहा है। इस मामले में कभी कोई खुल कर बात नहीं करता। लेकिन इस बार जया प्रदा ने बताया है कि कैसे श्रीदेवी के साथ उनका रिश्ता नापसंद वाला रहा करता था।

दोनों के बीच में काफी मनमुटाव रहा करता था। दोनों पर्दे पर बहन लगा करती थीं, लेकिन फिल्म के सेट पर एक दूसरे को देखना भी पसंद नहीं करती थीं। जया प्रदा ने कपिल शर्मा से बात करते हुए शो में कहा कि जैसे ही कैमरा ऑफ होता था तो श्रीदेवी इस कोने में बैठती थीं और मैं उस कोने में जाकर बैठ जाती थी।

Jaya prada, Sridevi,

1980 के दशक के दौरान दोनों ही एक्ट्रेस टॅाप पर थीं। दोनों ने एक साथ कई फिल्में भी की। जया प्रदा ने कहा कि वो श्रीदेवी को बहुत याद करती हैं। एक दिलचस्प किस्सा शेयर करते हुए उन्होंने बताया कि कैसे एक्टर जितेंद्र ने दोनों के बीच की कड़वाहट को कम करने के लिए दोनों को एक दूसरे के साथ कमरे में अकेले बंद कर दिया था।

जया प्रदा ने बताया कि एक फिल्म की शूटिंग के दौरान जितेंद्र जी ने हम दोनों को एक कमरे में बंद कर दिया।ताकि हम आपसी मनभेद को दूर कर सकें। एक घंटे के बाद जब जितेंद्र ने दरवाजा खोला तो देखा हम दोनों निकलकर चले गए। बंद कमरे में रहने के बाद भी हम दोनों ने एक दूसरे से बात नहीं की।

जया प्रदा ने आपसी उलझन पर कहा कि श्रीदेवी और मैं टॅाप एक्ट्रेसेस थीं। हम दोनों डांस में भी माहिर थे। वैसे जया प्रदा ने खुलकर तो आपसी दूरी पर कुछ नहीं कहा। लेकिन भावुक होते हुए इतना जरूर कहा कि वह श्रीदेवी को बहुत याद करती हैं। आपको बता दें कि श्रीदेवी और जया प्रदा ने साथ में 9 फिल्में की हैं।

More from Filmibeat

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X