कपिल शर्मा के नाम पर हो रहा है बहुत बड़ा स्कैम, टिकट के नाम पर किया जा रहा ये बड़ा फ्रॉड

Kapil Sharma show

Kapil Sharma Show Fees Scam: देश के सबसे पसंदीदा शोज में से एक है- 'द कपिल शर्मा शो'। इस शो की ऑडियंस सीट का हिस्सा भी बन पाने के लिए फैंस तरसते रहते हैं। बड़ी मुश्किल से इसका हिस्सा बना जाता है और अब इन्हीं सीटों को लेकर खबर सामने आ रही है कि कपिल शर्मा शो देखने के लिए बहुत बड़ा स्कैम किया जा रहा है।

कपिल शर्मा शो इन दिनों नहीं आ रहा है लेकिन फैंस को उम्मीद है कि ये शो जल्द ही आएगा और खुद कपिल शर्मा भी अपनी फिटनेस पर ध्यान दे रहे हैं और खुद को शो के लिए एक बार फिर से फिट बनाने की कोशिश कर रहे हैं। लेकिन इस बीच खबर आ रही है कि कपिल शर्मा शो की टिकटों के नाम पर लोगों के साथ धोखाधड़ी की जा रही है।

हाल ही में हैदराबाद के फैन ने कॉमेडियन कपिल को एक ऑनलाइन विज्ञापन के बारे में पोस्ट किया था। उस पोस्ट में 'द कपिल शर्मा' शो के टिकट बेचने का दावा किया गया था। उस पोस्ट में कपिल शर्मा की फोटो छपी है और उसमें शो की टिकट का स्टार्टिंग प्राइज 4 हजार 9 सौ 99 रुपये लिखा है। इतना ही उस पर सोनी टीवी का लोगो भी लगा हुआ है और देखने में वो बिल्कुल भी फ्रॉड नहीं लग रहा है। अपने फैन की इस पोस्ट पर कपिल शर्मा ने रिप्लाई किया है।

कपिल शर्मा ने इस पोस्ट पर कमेंट करते हुए लिखा है कि ये पूरी तरह से फ्रॉड है। लाइव शो के लिए हम अपनी ऑडियंस से एक रुपया भी नहीं वसूलते। कृप्या इस तरह के फ्रॉड से बचकर रहें। बता दें कि द कपिल शर्मा शो का चौथा सीजन जुलाई 2023 को खत्म हुआ, इस सीजन की शुरुआत सितंबर 2022 में शुरू हुआ था। 'द कपिल शर्मा' शो को इंडियाज़ गॉट टैलेंट से रिप्लेस कर दिया गया।

More from Filmibeat

Read more about: kapil sharma show kapil sharma
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X