Sumona Chakravarti: कपिल शर्मा की 'बीवी' ने दिखा दिया अपना बिकिनी कलेक्शन, बोल्ड अदाओं से किया फैंस को घायल

Sumona Chakravarti Bikini Photos

Sumona Chakravarti Bikini Photos: सुमोना चक्रवर्ती लंबे समय से एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री का हिस्सा हैं और फिलहाल 'द कपिल शर्मा शो' का हिस्सा हैं। वह कई प्रोजेक्ट्स से जुड़ी रही हैं और अपनी खूबसूरती और अभिनय कौशल से दर्शकों का दिल जीत रही हैं। इसके अलावा, सुमोना को अपने फैंस से जुड़े रहने के लिए एक सक्रिय सोशल मीडिया लाइफ बनाए रखना भी पसंद है। हाल ही में, 34 वर्षीय एक्ट्रेस थाईलैंड में छुट्टियां मना रही हैं और अपने फैंस के साथ अपने शानदार वीडियो और तस्वीरें शेयर कर रही हैं।

सुमोना का वीडियो
सुमोना चक्रवर्ती द्वारा साझा की गई हालिया रील में 'द कपिल शर्मा शो' में अपने किरदार से अलग अवतार में नजर आ रही हैं। वह अलग-अलग स्विमसूट पहने हुए है, पूल में अपनी लग्जरी लाइफ का आनंद उठा रही हैं और अपने फैंस को छुट्टियों के कुछ सीरियल गोल्स दे रही हैं। सुमोना चक्रवर्ती ने जो वीडियो शेयर किया है, उसमें वो एक से बढ़कर एक बिकिनी पहने नजर आ रही हैं। इस वीडियो को देखकर उनके फैंस भी काफी उतावले हो रहे हैं और उनके हुस्न की तारीफ करते थक नहीं रहे हैं। एक्ट्रेस ने अपनी इस वीडियो के साथ कमेंट किया- Sea+Sun+Sand= H A P P I N E S S

सुमोना का करियर
आपकी जानकारी के लिए बता दें, सुमोना चक्रवर्ती ने आमिर खान और मनीषा कोइराला की सुपरहिट फिल्म 'मन' में एक बाल कलाकार के रूप में अपना करियर शुरू किया था। बाद में, वह अन्य फिल्में जैसे- बर्फी और किक में दिखाई दीं। हालांकि, उन्हें ज्यादा पहचान एकता कपूर के शो, 'बड़े अच्छे लगते हैं' में नताशा कपूर के रूप में मिली। इस शो ने उनके किस्मत की चाभी को खोल दिया था।

कॉमेडी की दुनिया में कमाया नाम
2012 से, उन्होंने कॉमेडी पर ध्यान केंद्रित किया और कपिल शर्मा के साथ कहानी कॉमेडी सर्कस की जैसे शो का हिस्सा रही हैं। फिर 2013 से 2016 तक, सुमोना कॉमेडी नाइट्स विद कपिल का हिस्सा रहीं, जहां उन्होंने शो में कपिल की पत्नी की भूमिका निभाई। वर्तमान में, अभिनेत्री द कपिल शर्मा शो का एक हिस्सा है, जो अब अपने तीसरे सीजन में है जहां उन्हें अलग-अलग सीजन में अलग-अलग किरदार निभाते हुए देखा गया था।

More from Filmibeat

Read more about: sumona chakravarti
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X