कपिल शर्मा की बीवी ने शेयर किया हैरतंगेज वीडियो, रस्सी के सहारे कर डाला ये बड़ा कारनामा

Sumona Chakravarti Video: 'द कपिल शर्मा शो' फेम सुमोना चक्रवर्ती एक दशक से अधिक समय से कॉमेडी शो का हिस्सा हैं। उन्होंने 'बड़े अच्छे लगते हैं' में एक टेलीविजन एक्ट्रेस के रूप में अपना करियर शुरू किया और फिर कपिल शर्मा के साथ कॉमेडी सरकस के साथ कॉमेडी में कदम रखा। तब से, अभिनेत्री लोगों को हंसाने में काफी आगे बढ़ गई है।
जब से द कपिल शर्मा शो बंद हुआ है, एक्ट्रेस ने अपने लिए कुछ समय निकाला और कुछ एडवेंचर एक्टिविटीज को आजमाया। अपनी हालिया जर्नी के दौरान उन्होंने आराम के बजाय एडवेंचर गेम्स का ऑप्शन चुना। अपने फैंस को इसकी एक झलक देते हुए, एक्ट्रे ने अपने साहसिक पक्ष को दिखाते हुए अपने सोशल मीडिया पर एक पोस्ट किया।
सुमोना ने अपने सोशल मीडिया पर एक पोस्ट साझा किया, जिसमें उनके फैंस को उनका एडवेंचरस साइड दिखाया गया। सुमोना ने ज़िपलाइनिंग की और केबल के माध्यम से एक पॉइंट से दूसरे पॉइंट तक झूलते हुए गईं। इस दौरान उन्होंने एक नियॉन ग्रीन टैंक टॉप और जिम शॉर्ट्स पहने हुए थे। एक्ट्रेस ने वीडियो डाला और इसे कैप्शन दिया, "ज़िपिंग इनटू अक्टूबर", इसके बाद एक हरे दिल वाला इमोजी भी दिया।
आपको बता दें, सुमोना इस बात को लेकर परेशान रहती हैं कि बार-बार 'कपिल शर्मा शो' में उनके होठों का मजाक उड़ाया जाता है। उन्होंने आगे कहा कि अर्चना पूरन सिंह ने हमेशा उनको सपोर्ट किया है। उन्होंने एक इंटरव्यू में बताया था कि एक दिन मैं ऐसे ही उदास बैठी थी तो उन्होंने मेरी उदासी का कारण पूछा। तो मैंने कहा कि ये लोग मेरे मुंह और मेरे होंठ का मजाक उड़ाते हैं। मैं कोई कॉमेडियन नहीं हूं, मेरे दिमाग में ऐसे ही जोक्स नहीं घूमते हैं और अगर मैं जोक कहती भी हूं तो कोई समझता नहीं है।
सुमोना ने आगे कहा- अर्चना ने उन्हें ढांढस बंधाया और कहा कि अगर आपको खुद पर हंसना आता है तो आपका कोई मजाक नहीं उड़ा सकता और रही बात होठों की तो आपके पास ऐसे कमाल के होंठ हैं, जिन्हें पाने के लिए एक्ट्रेसेस खूब पैसे देती हैं और फिलर्स भरवाती हैं।


Click it and Unblock the Notifications











