कपिल शर्मा शो फेम सुगंधा मिश्रा और संकेत भोसले ने की सगाई, फोटे शेयर कर बोला-सोलमेट

द कपिल शर्मा शो फेम सुगंधा मिश्रा और संकेत भोसले जल्द एक दूसरे से शादी करने जा रहे हैं। दोनों ने सोशल मीडिया के जरिए अपनी तस्वीरें पोस्ट कर इस बात की जानकारी दी दोनों को एक दूसरे में हमसफर मिल गया है। दोनों ने सगाई कर ली है और जल्द शादी करने जा रहे हैं।

सुंगधा ने संकेत के साथ अपनी तस्वीर पोस्ट कर लिखा है कि हमेशा के लिए सोलमेट संकेत भोसले। वहीं संकेत भोसले ने भी सुगंधा के साथ अपनी बेहद रोमांटिक तस्वीर शेयर करते हुए अपना प्यार जाहिर किया है और लिखा है कि मुझे सुगंधा मिश्रा के रूप में मेरी सनशाइन मिली।

Sugandha mishra, Sanket bhosale

दोनों को फैंस के साथ कई सेलेब्स भी सगाई की बधाई दे रहे है। टोनी कक्कड़ ने कमेंट करते हुए लिखा है कि बधाई हो, आप दोनों को, कितना अच्छा लग रहा है यह सुनकर। फैंस भी दोनों के शादी वाले खुलासे पर तस्वीर पर कमेंट कर रहे हैं।

आपको बता दें कि ऐसा कई बार हुआ है जब दोनों के अफेयर की चर्चा सामने आयी थी, लेकिन दोनों ने एक दूसरे को अच्छा दोस्त बनाकर इस तरह की खबरों को गलत बताया था। हालांकि कुछ समय पहले सुगंधा ने संकेत संग अपने तालमेल को लेकर बात की थी। उन्होंने कहा था कि हम दोनों बहुत अच्छे दोस्त हैं।

मैंने प्यार किया का डायलॅाग है ना कि दोस्ती की है तो निभानी पड़ेगी तो दोस्ती निभा रहे हैं। हम दोनों एक दूसरे के काम का सम्मान करते हैं। मैं और कुछ नहीं कह सकती।

More from Filmibeat

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X