कपिल शर्मा शो से वायरल हुईं चिंकी-मिंकी का चौंकाने वाला फैसला, पैसा मिलते ही बहनों ने अलग कर लीं अपनी राहें

Chinki Minki Parted Ways: कपिल शर्मा शो से घर-घर फेमस हुईं चिंकी और मिंकी के वीडियोज को दुनिया भर में खूब पसंद किया जाता है। लोग उनकी जोड़ी के दीवाने हैं और सोशल मीडिया पर उनकी अच्छी-खासी फैन फॉलोइंग है और अगर आप भी इस जोड़ी के फॉलोवर हैं तो आपको बता दें कि ये बहनें अब अलग हो रही हैं।
सोशल मीडिया पर अपनी शानदार जोड़ी और फनी वीडियोज से मशहूर हुईं जुड़वां बहनें सुरभि और समृद्धि मेहरा, जिन्हें सभी 'चिंकी-मिंकी' के नाम से जानते हैं, उन्होंने अब अपने प्रोफेशनल रास्ते अलग करने का फैसला लिया है। ये खबर खुद बहनों ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट @surabhi.samriddhi पर एक इमोशनल पोस्ट के जरिए शेयर की, जिसे देखकर उनके फैंस हैरान और भावुक हो गए।
बहनों का इमोशनल मैसेज
अपनी पोस्ट में सुरभि और समृद्धि ने अपने चाहने वालों को सालों भर मिले प्यार और सपोर्ट के लिए दिल से धन्यवाद कहा। उन्होंने यह भी साफ किया कि वे सिर्फ अपने करियर के रास्ते अलग कर रही हैं, लेकिन बतौर बहनें उनका रिश्ता पहले की तरह मजबूत बना रहेगा। उन्होंने लिखा कि वे अपने-अपने रास्तों पर आगे बढ़ेंगी, लेकिन उनकी आपसी बॉन्डिंग हमेशा अटूट रहेगी। दोनों ने अपने फैंस के प्रति आभार व्यक्त करते हुए कहा कि आज जहां वे पहुंची हैं, उसमें दर्शकों का बड़ा रोल रहा है।
ऐसे बनी थीं 'वायरल' जोड़ी
सुरभि और समृद्धि को सबसे पहले सोशल मीडिया पर छोटे-छोटे कॉमिक वीडियोज के लिए पहचान मिली थी। उनकी जबरदस्त केमिस्ट्री और अंदाज ने लोगों को खूब हंसाया और देखते ही देखते वे वायरल स्टार बन गईं। उनकी इस लोकप्रियता ने उन्हें टेलीविजन तक पहुंचाया और फिर वे मशहूर कॉमेडी शो 'द कपिल शर्मा शो' में बतौर परफॉर्मर नजर आने लगीं। इस शो में उनकी मौजूदगी ने उन्हें पूरे देश में और भी ज्यादा मशहूर बना दिया।
अब आगे क्या?
फैंस इस खबर से जरूर निराश हुए हैं, लेकिन उन्होंने बहनों के फैसले का सम्मान भी किया है। अब सभी की निगाहें इस पर हैं कि सुरभि और समृद्धि अपने-अपने रास्तों पर क्या नया और खास लेकर आएंगी। हालांकि 'चिंकी-मिंकी' की जोड़ी अब एक साथ नजर नहीं आएगी, लेकिन बहनों का यह फैसला निश्चित तौर पर उनकी पर्सनैलिटी और करियर को नई दिशा देगा।


Click it and Unblock the Notifications












