'कपिल शर्मा शो' में ठहाके लगाने वाली Archana Puran Singh कभी थी B Grade एक्ट्रेस, भर-भरकर दिए थे बोल्ड सीन

Archana Puran Singh used to be a B Grade actress

Archana Puran Singh B Grade Film: 'द कपिल शर्मा शो' में अपने ठहाकों के लिए मशहूर अर्चना पूरन सिंह, आज भले ही अपनी कुर्सी पर बैठकर शो के हर सीन का आनंद उठाती हैं लेकिन एक समय ऐसा भी था, जब उन्हें अपने करियर के लिए काफी पापड़ बेलने पड़े थे। अर्चना पूरन सिंह आज भले ही जैसी भी दिखती हों लेकिन कभी उनके हुस्न को लेकर बॉलीवुड के गलियारों में चर्चा हुआ करती थी और ये हॉटनेस के चर्चे उस वक्त और भी ज्यादा बढ़ गए थे जब उनके बी-ग्रेड फिल्मों में काम करने की खबर सामने आई थीं।

नसीरूद्दीन और सनी के साथ कीं बोल्ड फिल्में
आम लड़कियों की तरह अर्चना पूरन सिंह ने भी अपने करियर की शुरुआत मॉडलिंग से की थी। अपने एक्टिंग करियर को उड़ान देने के लिए अर्चना ने कभी भी बोल्ड सीन से परहेज नहीं किया। उन्होंने बॉलीवुड के बहुत से एक्टर्स के साथ बोल्ड सीन किये हैं, जिनमें नसीरूद्दीन शाह का भी नाम आता है। फिल्म 'जलवा' में उनके निभाए बोल्ड किरदार की काफी चर्चा हुई थी। फिर अर्चना ने सनी देओल के साथ एक फिल्म की- 'आग का गोला'। इस फिल्म में सनी देओल के साथ अर्चना पूरन सिंह का लिप लॉक काफी चर्चा में रहा था।

बी ग्रेड फिल्म में भी किया काम
अर्चना के एक्टिंग करियर के खाते में बी ग्रेड फिल्म की चर्चा भी जुड़ी हुई है। अर्चना पूरन सिंह ने एक बोल्ड फिल्म की थी, जिसमें शेखर सुमन भी नजर आए थे। फिल्म का नाम था- 'रात के गुनाह'। फिल्म में अर्चना पूरन सिंह ने रेशमा इंस्पेक्टर नाम का किरदार निभाया था। यह एक बीग्रेड फिल्म थी। हालांकि, इस फिल्म के बाद अर्चना पूरन सिंह ने ऐसी फिल्मों से खुद को अलग कर लिया और फिर बड़े बैनर के तले छोटे-मोटे रोल निभाकर ही वो संतुष्ट होने लगीं।

साल 1992 में उन्होंने मशहूर एक्टर परमीत सेठी से शादी कर ली अब इस कपल के दो बेटे हैं। आपको जानकर हैरानी होगी कि अर्चना पूरन सिंह अपने पति परमीत सेठी से एक या दो साल नहीं बल्कि सात साल बड़ी हैं। लेकिन एक्ट्रेस का कहना है कि उन्होंने कभी भी अपने प्यार के आगे उम्र की दीवार को नहीं आने दिया और हमेशा एक-दूसरे को समझा और एक-दूसरे का साथ दिया।

Read more about: archana puran singh
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X