Archana Puran Singh: ये क्या! सास की मरने की खबर सुनने के बाद 15 मिनट तक हंसती रहीं अर्चना पूरन सिंह

The Kapil Sharma Show fame archana puran singh

The Kapil Sharma Show Fame Archana Puran Singh: मशहूर कॉमेडी शो 'द कपिल शर्मा शो' को देखना लगभग हर भारतीय को पसंद है। इस शो का लोगों को बेसब्री से इंतजार होता है। यूं तो इस शो में कपिल शर्मा सबकी टांग खिंचती नजर आते हैं लेकिन वो सबसे ज्यादा अर्चना पूरन सिंह का मजाक उड़ाते नजर आते हैं। अर्चना पूरन सिंह ने नवजोत सिंह सिद्धू की जगह ले ली थी और तभी से वो खबरों में आ गई थीं। हालांकि, 'द कपिल शर्मा शो' से पहले अर्चना कई और शोज में नजर आ चुकी हैं और ऐसे ही एक शो में उन्होंने खुलासा किया कि उनकी सास की मरने के बाद वो 15 मिनट तक हंसती रहीं।

बीच शो में सासू मां का हुआ देहांत
'इंडियाज लाफ्टर चैंपियन' में एक बार अर्चना पूरन सिंह ने खुलासा किया था कि एक बार ऐसा भी हुआ जब उन्हें दुख में भी हंसना पड़ा। यह किस्सा हाल में ही अर्चना ने खुद सुनाया। उन्होंने बताया कि जब वो कॉमेडी सर्कस की शूटिंग कर रही थी, तब मेरी सासू मां बहुत बीमार थीं। उनका हॉस्पिटल में इलाज चल रहा था लेकिन मुझे शूट की वजह से उन्हें छोड़कर जाना पड़ा। मैं शूटिंग पर गई और शाम तकरीबन छह बजे मुझे मालूम पड़ा कि मेरी सास का देहांत हो गया, मैंने प्रोडक्शन टीम को कहा कि उन्हें तुरंत वहां से जाना होगा। लेकिन वहां उन्होंने बोला कि आप 15 मिनट में अपना रिएक्शन देकर ही जा सकती हैं।

आगे बताते हुए अर्चना पूरण सिंह ने कहा कि मेरे सारे रिएक्शन हंसने वाले होते थे। पंच, बड़ा पंच, छोटा पंच, छोटा लाफ्टर, मीडियम लाफ्टर, बड़ा लाफ्टर, ऐसा करके मैंने 15 मिनट तक पूरी शूटिंग की। उस वक्त मुझे जोर-जोर से हंसना पड़ रहा था लेकिन मैं अंदर से रो रही थी। लेकिन उस वक्त शॉट ऐसा चल रहा था कि मैं ढंग से रो भी नहीं सकती थी। वो वक्त मेरे लिए काफी कठिन था और मैंने मजबूरी में वो शॉट दिए। भगवान करे ऐसी सिचुएशन किसी के साथ भी ना आए।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X