Kapil Sharma की 'बीवी' ने शेयर कर दी बिकिनी फोटो, शॉक हुए लोग देने लगे ताने

Sumona Chakravarti Photo: 'द कपिल शर्मा शो' की एक्ट्रेस सुमोना चक्रवर्ती ने हाल ही में सोशल मीडिया अपनी एक फोटो शेयर की है, जिसे लेकर लोग एक्ट्रेस को ट्रोल करने लगे हैं।

Sumona Chakravarti shared her bikini photo

Sumona Chakravarti Photo: मशहूर कॉमेडियन कपिल शर्मा आए दिन किसी ना किसी वजह से खबरों में बने ही रहते हैं। उनकी कॉमेडी की तो पूरी दुनिया दीवानी है और वो इन दिनों अपनी फिल्म Zwigato को लेकर चर्चा में बने हुए हैं। लेकिन इस बार वो अपनी नहीं बल्कि रील पत्नी को लेकर सुर्खियों में आ गए हैं। हाल ही में 'कपिल शर्मा शो' में कपिल शर्मा की पत्नी का रोल निभाने वाली सुमोन चक्रवर्ती ने अपनी खूबसूरत और बोल्ड फोटोज शेयर कीं लेकिन लोगों ने उन्हें ट्रोल कर दिया है।

सुमोना की बोल्ड फोटो
सुमोना चक्रवर्ती ने हाल ही में सोशल मीडिया पर अपनी बेहद बोल्ड फोटो शेयर कर दी है और उसे देखकर लोग उनकी तारीफ तो नहीं कर रहे बल्कि उन्हें ट्रोल कर रहे हैं। सुमोना ने जो फोटो शेयर की है उसमें वो सफेद और उसपर ब्लैक स्ट्राइप वाली बिकिनी में नजर आ रही हैं और साथ ही में एक बड़ी हैट भी पहनी हुई है। सुमोना की ये फोटो पीछे से क्लिक की गई है। इस फोटो को देखकर कई लोग उन्हें ट्रोल कर रहे हैं तो कई लोग उन्हें उल्टा सीधा भी कह रहे हैं। लेकिन इन सबके बीच कई लोगों ने सुमोना के हुस्न की तारीफ भी की है।

कई बार आ चुकी हैं खबरों में
ऐसा पहली बार नहीं है कि सुमोना इस तरह खबरों में आई हैं। इससे पहले वो अपने अफेयर को लेकर भी चर्चा में आ चुकी हैं। सुमोना को लेकर कई बार खबरें सामने आईं हैं कि वो काजोल के चचेरे भाई सम्राट मुखर्जी के साथ रिलेशनशिप में हैं और उनके साथ शादी करने वाली हैं। लेकिन एक्ट्रेस इन सभी दावों को नकार चुकी हैं। यही नहीं, एक बार तो उन्होंने सोशल मीडिया पर एक ऐसा पोस्ट किया जिसकी वजह से मनोरंजन जगत में काफी हलचल मच गई थी। उन्होंने बताया था कि उन्हें किसी और शो में काम नहीं मिलता। वह सालों से द कपिल शर्मा शो का हिस्सा हैं। लेकिन, नाम और काम अच्छा होने के बाद भी उन्हें काम नहीं मिल रहा। उनके इस पोस्ट से भी काफी सनसनी मची थी।

More from Filmibeat

Read more about: sumona chakravarti kapil sharma
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X