TRP Report: नागिन 3 के साथ कपिल शो को तगड़ा झटका, सीधा बाहर,ये शो बना नंबर 1
इस वीक की टीआरपी रिपोर्ट काफी चौंकाने वाली है। हर बार की तरफ इस बार भी टीआरपी पर पहले पायदान को लेकर बड़ा बदलाव हुआ है। जहां पिछले वीक अपनी नंबर 1 की रेटिंग के साथ द कपिल शर्मा शो टॅाप कर रहा था। वह इस वीक सीधा टॅाप 10 के पास पहुंच गया है।
इतना ही नहीं नागिन 3 भी इस बार खुद को टॅाप 5 की लाइन कक लेकर आ गया है। अगर बीते तीन वीक से किसी शो को सबसेे अधिक टीआरपी पर फायदा मिल रहा है तो वह और कोई नहीं बल्कि कुमकुम भाग्य है। जी हां, लीप के बाद ये शो एक बार फिर से दर्शकों को बांध रखने में कामयाब होता दिखाई दे रहा है। ठीक इसके पीछे नंबर 2 की पोजिशन पर कुंडली भाग्य है। कुंडली भाग्य भी लंबे समय बाद आज नंबर 2 की पोजिशन पर दिख रहा है।
अब बारी आती है नंबर 3 की । जहां पर पिछले वीक सिकंदर और कुल्फी के मिलाप ने शो को नंबर 4 पर पहुंचाया था, वहीं इस वीक नंबर 3 पर कार्तिक और नायरा का रोमांस छा गया है। इसके बाद नंबर 4 पर एंट्री मारी है, कुल्फी कुमार बाजेवाला ने।

सबसे तगड़ा झटका अगर किसी को लगा है तो वह और कोई नहीं बल्कि नागिन 3 है। नागिन 3 इस बार टॅाप 5 शो से सीधा बाहर पहुंच गया है।। चलिए बिना इंतजार किए आपको इस वीक के टॅाप 10 शो की लिस्ट दिखाते हैं।


Click it and Unblock the Notifications