कपिल शर्मा और कृष्णा अभिषेक की दोस्ती, फैंस के लिए बड़ा धमाका, टूट जायेंगे सारे रिकार्ड!
द कपिल शर्मा शो का कमबैक हो रहा है। लेकिन इस बार का कमबैक सभी को चौंका देने वाला होगा। जी हां, कपिल शर्मा का नया शो भले ही दीवाली पर ना आ रहा हो।
लेकिन इससे जुड़ी यह खबर किसी दीवाली पटाखे से कम नहीं है। ऐसी खबर है कि कपिल अपना शो इस साल के अंत तक लांच कर सकते हैं। इस बार उनका साथ देने के लिए कीकू शारदा और सुमोना चक्रवर्ती पूरी तरह से तैयार हैं।

लेकिन भारती सिंह ने इस खबर को तय बताया है कि इस बार कपिल का शो बड़े स्तर पर और कई लोगों बड़े कॅामेडियन के कमबैक से सजा होगा।
अब इस शो से जुड़ी यह खबर आ रही है कि भारती सिंह के साथ कृष्णा अभिषेक भी इस शो का हिस्सा बनने के लिए तैयार है।सोनी चैनल इस बार किसी भी तरह का मौका खोना नहीं चाहता है। यानी कुलमिलाकर इस बार कपिल अपनी वापसी पर किसी भी तरह का खतरा मोल नहीं लेना चाहते हैं।
बहरहाल, यहां देखिए सुमोना चक्रवर्ती की वायरल तस्वीरें जो आपने पहले कभी नहीं देखी होगी...


Click it and Unblock the Notifications