द कपिल शर्मा शो से सामने आया ऐसा VIDEO, शहनाज गिल के लिए फैंस हुए भावुक
द कपिल शर्मा का यह वीडियो को देखने के बाद सभी को याद आ गई है शहनाज गिल की। इसकी वजह और कोई नहीं बल्कि अर्चना पूरन सिंह हैं। अर्चना पूरन सिंह सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव हैं और कई बार द कपिल शर्मा शो के सेट से कोई ना कोई वीडियो शेयर करती रहती हैं। इस बीच द कपिल शर्मा शो के सेट से अर्चना पूरन सिंह ने अपना एक वीडियो शेयर किया है। इस वीडियो को देखने के बाद फैंस को शहनाज गिल और सिद्धार्थ शुक्ला की याद आ गई है।
खासतौर पर शहनाज गिल के फैंस इस वीडियो को देख बेहद भावुक हो गए हैं। इस वीडियो में अर्चना पूरन सिंह शहनाज गिल का एक डायलॅाग बोलते हुए नजर आ रही हैं। शहनाज गिल का यह डायलॉग बिग बॅास 13 के दौरान का है। ऐसे में फैंस शहनाज गिल की इस आवाज को सुनकर इमोशनल हो गए हैं।

इस वीडियो पर शहनाज गिल के फैंस काफी तेजी से अपना रिएक्शन दे रहे हैं। कई फैंस ने अर्चना पूरन सिंह को यह भी जानकारी दी कि बिग बॉस हाउस में माहिरा से शहनाज गिल ने यह डायलॉग बोला था। इतना ही नहीं शहनाज गिल के कई फैंस ने यह भी कहा है कि शो पर एक बार शहनाज गिल को उनके आगामी प्रोजेक्ट के काम के लिए लेकर आना है।
अर्चना पुरन सिंह से फैंस ने बोला है कि बतौर गेस्ट शहनाज गिल को शो पर लाया जाए। फैंस ने कहा है कि वो शहनाज गिल की झलक द कपिल शर्मा शो पर देखना चाहते हैं। आपको बता दें कि सिद्धार्थ शुक्ला के निधन को एक महीने से अधिक का समय हो गया है। सिद्धार्थ शुक्ला के निधन के एक महीने बाद शहनाज गिल ने घर से बाहर कदम रखा और अपनी फिल्म हौसला रख का प्रमोशन किया और मीडिया में इंटरव्यू भी दियाा। साथ ही शहनाज गिल ने सिद्धार्थ शुक्ला के साथ अपना अधूरा सांग वीडियो भी रिलीज किया।


Click it and Unblock the Notifications